फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Support for patients battling serious illnesses 63.84 lakh released.

Mandi News: गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों को सहारा, 63.84 लाख रुपये जारी

Wed, 12 Aug 2026 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Support for patients battling serious illnesses 63.84 lakh released.
मुख्यमंत्री सहारा योजना हुई पूरी तरह डिजिटल, अब नए सिरे से करना होगा आवेदन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की मुख्यमंत्री सहारा योजना के तहत आधार सत्यापित 706 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तक की 63.84 लाख रुपये की वित्तीय सहायता जारी कर दी गई है। योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के गंभीर और दीर्घकालिक बीमारियों से पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए आर्थिक मदद उपलब्ध करवाना है।
योजना की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुगम बनाने के लिए आवेदन और भुगतान प्रक्रिया को डिजिटल कर दिया गया है। हालांकि, पहले से योजना का लाभ ले रहे पात्र लाभार्थियों को भी नए सिरे से आवेदन करना होगा। इसके लिए सिंगल विंडो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से या नजदीकी लोकमित्र केंद्र पर आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

योजना के तहत पार्किंसन, मैलिग्नेंट कैंसर, पैरालिसिस, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, हीमोफीलिया, थैलेसीमिया, किडनी फेलियर और स्थायी रूप से अक्षम करने वाली अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीज पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिवार एवं परिवीक्षा अधिकारी समीर ने बताया कि जिन आवेदकों के मामले पूर्व में हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा सोसायटी के पास लंबित थे, उन्हें भी नए पोर्टल पर दोबारा आवेदन करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया और सत्यापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायता करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed