{"_id":"6824e41d3dd4acca5d0345d4","slug":"sundarnagar-robbery-case-police-is-investigating-the-local-connection-of-the-accused-mandi-news-c-90-1-mrt1064-155944-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरनगर लूट मामला : आरोपियों से स्थानीय कनेक्शन खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरनगर लूट मामला : आरोपियों से स्थानीय कनेक्शन खंगाल रही पुलिस
Thu, 15 May 2025 12:12 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Thu, 15 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
मंडी। शहर के सेरी मंच के पास पार्किंग से बाइक चुराने वालों ने ही सुंदरनगर में दंपती को गन प्वाइंट पर लूटा था। पेशे से आरोपी गैंगस्टर हैं और कई राज्यों में उनके खिलाफ केस दर्ज हैं। सुंदरनगर में वारदात को अंजाम देने के बाद गैंगस्टर उत्तर प्रदेश रवाना हुए थे। मंगलवार रात को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद वारदात को अंजाम देने वाले दो गैंगस्टरों को यूपी पुलिस ने जख्मी करने के बाद दबोचा है। पुलिस गैंगस्टरों के स्थानीय लिंक भी खंगाल रही है।
आरोपियों की पहचान जावेद पुत्र खलील निवासी मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश और शाहिद अलियास छातीफटा, मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मंडी पुलिस ने सभी यह साफ कर दिया है कि यही दोनों सुंदरनगर घटना के आरोपी हैं। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपियों को अब ट्रांजिट रिमांड पर लेने के लिए जिला पुलिस उत्तर प्रदेश रवाना हो गई है। बीते शनिवार शाम सात बजे दो आरोपियों ने सेरी मंच के पास बाइक चुराई थी। यह बाइक शहरी पुलिस थाना के अधिकारी के नजदीकी रिश्तेदार की थी। इसके अगले दिन रविवार को एक अन्य आरोपी को शामिल कर गैंगस्टरों ने सुंदरगनर में डकैती को अंजाम दिया था। ऐसे में आरोपियों को रिमांड पर लेने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।
चालान के बाद बदल ली थी बाइक की नंबर प्लेट
सुंदरनगर में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से भागे थे। बिलासपुर में चालान हुआ था। इसके बाद आरोपियों ने बाइक की नंबर प्लेट बदल ली थी। यूपी भागते समय आरोपियों की फुटेज भी वायरल हुई है। इसमें बाइक पर बैठे तीन आरोपी नजर आ रहे हैं। बीच में एक आरोपी हेलमेट लगाकर बैठा था। अंदेशा जताया जा रहा है कि वही आरोपी स्थानीय या घर को जानने वाला हो सकता है।
विज्ञापन
यह है मामला
बीते शनिवार शाम सात बजे सेरी मंच के पास सरकाघाट के युवक की आरोपियों ने पहले बाइक चुराई थी। पीड़ित ने शहरी थाने में मामला दर्ज करवाया था। इसके अगले दिन सुंदरनगर के नया बाजार में सेवानिवृत्त प्रिंसिपल के घर में दबिश देकर गन प्वाइंट पर लेकर 90 हजार की नकदी और लाखों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए थे। मामला बीबीएमबी कॉलोनी थाना में पंजीकृत हुआ है।
अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य है जोवद
गिरफ्तार बदमाशों में जावेद प्रमुख है। वह 20 हजार का इनामी और जानसठ का टॉप-5 अपराधी है। जावेद अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य है और थाना भोपा का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर डेढ़ दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। दूसरा आरोपी आरोपी शाहिद उर्फ छातीफटा है। उस पर भी डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
बाइक चुराने और सुंदरगनर में डकैती को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को जल्द ट्रांजिट रिमांड पर मंडी लाया जाएगा। पुलिस रवाना कर दी है। रिमांड पर लेने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
-साक्षी वर्मा, पुलिस अधीक्षक मंडी