{"_id":"68a21cf73a1d5caf3a019fc4","slug":"sukhu-should-withdraw-the-announcement-of-transfer-of-medical-university-walia-mandi-news-c-90-1-ssml1045-166183-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल यूनिवर्सिटी के स्थानांतरण की घोषणा वापस लें सुक्खू : वालिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल यूनिवर्सिटी के स्थानांतरण की घोषणा वापस लें सुक्खू : वालिया
विज्ञापन
मंडी। हिमाचल किसान सभा के उपाध्यक्ष जोगिंद्र वालिया ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की ओर से अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी को बल्ह (नेरचौक) से सरकाघाट स्थानांतरित करने की घोषणा का विरोध किया है। किसान सभा ने मांग की है कि इस घोषणा को सुक्खू तुरंत वापस लें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने मंडी जिले की जनता को आपस में लड़ाने का प्रयास किया है।
वालिया ने कहा कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज मंडीवासियों को लंबे संघर्ष के बाद मिला था। 2019 में अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई, ताकि हिमाचल के सभी मेडिकल संस्थानों को एक ही केंद्र से बेहतर सुविधा मिल सके।
कहा कि कभी बल्ह, कभी सुंदरनगर और अब सरकाघाट में यूनिवर्सिटी स्थानांतरित करने की घोषणा करना केवल राजनीतिक स्वार्थों को साधने का काम है। किसान सभा ने मांग की कि सरकाघाट में भी कोई बड़ा संस्थान जैसे एयरपोर्ट, स्पोर्ट्स कॉलेज, नर्सिंग संस्थान आदि स्थापित किए जा सकते हैं। मेडिकल यूनिवर्सिटी नेरचौक में ही रहे। यदि सरकार ने घोषणा को वापस नहीं लिया तो किसान सभा अन्य जनसंगठनों के साथ मिलकर संघर्ष छेड़ने के लिए बाध्य होगी। संवाद