{"_id":"6755e6d0d73a3a579c04e3ce","slug":"sukhu-government-bent-on-destroying-spu-anil-sharma-mandi-news-c-90-1-mrt1064-142296-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीयू को तबाह करने में तुली सुक्खू सरकार : अनिल शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीयू को तबाह करने में तुली सुक्खू सरकार : अनिल शर्मा
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल यूनिवर्सिटी को लेकर स्थानीय विधायक अनिल शर्मा ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधा है। अनिल शर्मा का आरोप है कि सुक्खू सरकार इस यूनिवर्सिटी के दायरे को लगातार कम कर तबाह करने पर तुली हुई है।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए जिसमें सरकार ने सुंदरनगर स्थित सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के भवन को एमएलएसएम कॉलेज को दे दिया है। मंडी में जब केंद्र सरकार के प्रयासों से क्लस्टर यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई थी तो उस वक्त मंडी, सुंदरनगर, बासा और पधर में भवन निर्माण के लिए केंद्र से पैसा आया था।
बाद में मंडी में भाजपा सरकार ने सरदार पटेल यूनिवर्सिटी खोली और यह भवन उसके अधीन लाए गए। मौजूदा सरकार सरदार पटेल यूनिवर्सिटी का गला घोंटने पर तुली हुई है। सरकार के दो साल पूरे होने पर ऐसे मुद्दों को जनता के समक्ष रखकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद