फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sukh Sarkar's film flopped in 15 months: Jairam

15 माह में फ्लॉप हो गई सुख सरकार की फिल्म : जयराम

Wed, 15 May 2024 02:32 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 15 May 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Sukh Sarkar's film flopped in 15 months: Jairam
मंडी। पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने फ्लॉप डायरेक्टर कहे जाने पर सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर पलटवार किया है। उन्होंनेे कहा कि फ्लॉप डायरेक्टर वह नहीं बल्कि सीएम सुक्खू हैं, जिनकी सरकार मात्र 15 माह में ही फ्लॉप हो गई। सुख की सरकार और व्यवस्था परिवर्तन की जो फिल्म सुखविंद्र सिंह सुक्खू बना रहे थे, वह बुरी तरह से फ्लॉप हो गई है। जयराम ठाकुर मंडी में भाजपा प्रत्याशी एवं अभिनेत्री कंगना रणौत के नामांकन के बाद सेरी मंच पर जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने सीएम सुक्खू को सलाह दी कि आजकल जो उनके करीबी बने हैं, वहीं नेतृत्व परिवर्तन का इंतजार कर रहे हैं। इस बात के संकेत कांग्रेस हाईकमान ने भी दे दिए हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद नेतृत्व परिवर्तन तय है। उन्होंने सीएम सुक्खू को ऐसे करीबियों से बचकर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

पूर्व सीएम ने कहा कि आज विक्रमादित्य सिंह विजन की बड़ी-बड़ी बातें कह रहे हैं। बेहतर होता कि यह विजन उन्होंने अपने परिवार को दिया होता, जिन्होंने मंडी पर इतने लंबे समय तक राज किया है। आज मंडी की दशा कुछ और होती। कांग्रेस प्रत्याशी कैबिनेट में बैठकर मंडी के विकास को रोकने वाले निर्णयों पर हस्ताक्षर करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी आकर कांग्रेस के नेता जिस तरह से मंडी के मान-सम्मान और स्वाभिमान को ठेस पहुंचा रहे हैं। इसके बाद यहां के लोगों से वोट की उम्मीद रख रहे हैं, ऐसा कभी हो ही नहीं सकता। मंडी को गाली देकर यहां के लोगों से वोट की उम्मीद रखना कांग्रेसी छोड़ दें। जयराम ठाकुर ने कहा कि आज मंडी में भाजपा की ऐतिहासिक रैली ने कांग्रेस की चुनावी गाड़ी के टायर को पूरी तरह से पंचर कर दिया है।

इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रभारी व पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर, सदर विधायक अनिल शर्मा, विधायक राकेश जम्वाल, विधायक प्रकाश राणा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed