{"_id":"68d983c1dbc6deb2d90e1cd7","slug":"sugreeva-said-lord-my-sorrow-is-like-yours-mandi-news-c-90-1-ssml1025-171323-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सुग्रीव बोले, प्रभु, मेरा दुख भी आपकी ही तरह है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सुग्रीव बोले, प्रभु, मेरा दुख भी आपकी ही तरह है...
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। शहर में चल रही रामलीला के दृश्यों में रामभक्त हनुमान ने श्रीराम और लक्ष्मण से वन में मुलाकात की। राम ने जब हनुमान से माता सीता की तलाश में वन में भटकने का कारण बताया तो हनुमान की आंखें नम हो गईं। वानर राज सुग्रीव और राम-लक्ष्मण की भेंट होने पर सुग्रीव ने कहा, प्रभु मेरा दुख भी आप ही की तरह है।
मेरे बड़े भाई बाली ने मुझे घर से निकालकर मेरी पत्नी को अपने पास रख लिया है। तब से मैं भी वनों में भटक रहा हूं। ऐसे में राम बाली का वध कर सुग्रीव को किष्किंधा नगरी का राजा बनाने का वचन देते हैं और बाली-सुग्रीव के बीच युद्ध होने पर बाली को तीर छोड़ कर मार देते हैं। श्रीराम कला मंच के निर्देशक सचिन सूद ने बताया कि जब हनुमान लंका पहुंच कर अशोक वाटिका में माता सीता से मिलते हैं तो हनुमान भूख लगने की बात कहते हुए सीता की आज्ञा से अशोक वाटिका को तहस नहस कर देते हैं।
राक्षसी सेना हनुमान को पकड़ कर रावण दरबार में प्रस्तुत करती है तो रावण हनुमान की पूंछ में आग लगा देते हैं। हनुमान पूंछ में लगी आग से पूरी लंका की नगरी को जला कर राख कर देते हैं। रविवार को दर्शाए गए रामलीला के अधिकांश दृश्यों को देख दर्शक भाव विभोर हो गए। श्रीराम कलामंच के अध्यक्ष पंकज ठाकुर ने बताया कि स्थानीय कलाकारों की ओर से प्रस्तुत की जा रही रामलीला में दर्शकों का जनसैलाब उमड़ रहा है। रामलीला के मनोरंजन के साथ दर्शकों को उपहार और प्रसाद भी बांटा जा रहा है। संवाद