{"_id":"60a003438ebc3efbef742522","slug":"sucide-case-in-nerchowk-mandi-mandi-news-sml370404567","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेरचौक के ढांगू में किशोरी ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेरचौक के ढांगू में किशोरी ने लगाया फंदा
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्ह थाना के तहत एक किराए के कमरे में परिवार के साथ रह रही एक 13 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगा कर जान दे दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार बल्ह क्षेत्र के ढांगू वार्ड में किराए के कमरे से रह रही एक किशोरी ने फंदा लगा लिया।
उसके पिता गुब्बारे बेच कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। शनिवार करीब पौने बारह बजे किशोरी घर पर कपड़े साफ कर रही थी। उसके मां-बाप मजदूरी करने घर से बाहर गए थे। दोपहर को जब वे घर लौटे तो बेटी को कमरे में लटका हुआ पाया।
चीख पुकार सुन कर आस पड़ोस के लोग वहां इकट्ठे हो गए तथा घटना की सूचना पुलिस थाना को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। किशोरी छठी कक्षा की छात्रा थी। शुक्रवार को परिवार के साथ उसने ईद का त्योहार मनाया था।
विज्ञापन
परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है और न ही मृतका के पास कोई सुसाइड नोट बरामद हुआ है। डीएसपी अनिल पटियाल ने कहा कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं।