फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Successful delivery done in ambulance, mother and child healthy

Mandi News: एंबुलेंस में करवाया सफल प्रसव, जच्चा-बच्चा स्वस्थ

Fri, 03 Jan 2025 04:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 04:28 PM IST
विज्ञापन
Successful delivery done in ambulance, mother and child healthy
पधर (मंडी)। उपमंडल पधर की दुर्गम चौहारघाटी की बल्ह निवासी शीलू कुमारी ने 108 एंबुलेंस में एक बच्चे को जन्म दिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह नागरिक अस्पताल पधर की एंबुलेंस गर्भवती महिला को लाने के लिए बल्ह गांव गई थी।
विज्ञापन

अस्पताल आते समय रास्ते में ही महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति को भांपते हुए एंबुलेंस में मौजूद इमरजेंसी मैनेजमेंट टेक्नीशियन मुकेश कुमार ने चालक नरेश कुमार को हिमरी गंगा के समीप एंबुलेंस को रोकने के लिए कहा और सफलतापूर्वक प्रसव करवाया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं और उन्हें पधर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया है। महिला के परिजनों ने एंबुलेंस स्टाफ का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed