फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Subhash House team tops in Mathematics quiz

Mandi News: गणित प्रश्नोत्तरी में सुभाष हाउस की टीम अव्वल

Mon, 22 Dec 2025 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 11:14 PM IST
विज्ञापन
Subhash House team tops in Mathematics quiz
जोगिंद्रनगर (मंडी)। दयानंद भारतीय पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोगिंद्रनगर में सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में छठी से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतिभागियों ने गणित से संबंधित चार्ट और मॉडल बनाकर प्रदर्शनी में सजाए।
विज्ञापन

गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सुभाष हाउस के तन्मय, कपिल और कैरव गुप्ता ने पहला, टैगोर हाउस की श्राइन, शुभ्रा ठाकुर और कनिका ने दूसरा तथा शिवाजी हाउस के मानस, अर्पिता और अवनीश ठाकुर ने तीसरा स्थान पाया। प्रधानाचार्य राजेश डोगरा ने गणित की महत्ता पर प्रकाश डाला। गणित अध्यापक कमल शर्मा ने श्रीनिवास रामानुजन की जीवनी पर प्रकाश डाला। अध्यापक अंशुल धीमान ने मंच संचालन किया। प्रतियोगिता में अध्यापकों अनीता ठाकुर, मीरा रावत, कमल शर्मा, सुनील बेदी, सोनिया ठाकुर और वंदना ठाकुर ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed