{"_id":"66a653490172bdc8690acc1b","slug":"students-will-reach-school-today-amid-diarrhea-and-jaundice-alert-mandi-news-c-90-1-ssml1045-131963-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: डायरिया और पीलिया के अलर्ट के बीच आज स्कूल पहुंचेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: डायरिया और पीलिया के अलर्ट के बीच आज स्कूल पहुंचेंगे विद्यार्थी
Sun, 28 Jul 2024 07:48 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Sun, 28 Jul 2024 07:48 PM IST
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। डायरिया और पीलिया के अलर्ट के बीच आज मंडी जिला के 50 हजार से अधिक विद्यार्थी शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचेंगे। शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन के 1600 से अधिक स्कूलों के 34 हजार नन्हें विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के अलावा उनके स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की और से जारी कर रखे हैं।
मंडी जिला के 289 मिडल, 154 उच्च और 324 सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में भी 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों के स्कूल पहुंचने पर उन्हें शारीरिक स्वच्छता पर जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा जलजनित रोगों से बचने के उपाय पर भी स्कूल प्रबंधन प्रेरित करेगा। वहीं स्थानीय व जिला प्रशासन ने भी जल शक्ति विभाग को स्कूल में की जाने वाली पेयजल की गुणवता पर अधिक ध्यान देने की हिदायत दी है।
शीतकालीन अवकाश के सिराज, बालीचौकी, करसोग के कुछ चुनिंदा स्कूलों को छोड़कर सभी प्राथमिक पाठशालाओं में विद्यार्थियों के पहुंचने से पहले जल भंडारण टैंकों की सफाई के दिशा निर्देश हाल ही में संपन्न हुई बैठक में जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक विजय गुप्ता ने बताया कि डायरिया के अलर्ट पर शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों से प्राप्त निर्देशों को धरातल में उतारने के लिए सभी पाठशालाओं के प्रबंधकों को सफाई व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रखने की हिदायत दे रखी है। वहीं, उच्च शिक्षा विभाग के उपनिदेशक सुशील शर्मा ने कहा कि मानसून सीजन में स्कूल पहुंचने वाले मंडी जिला के हजारों विद्यार्थियों को उनके स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक जानकारियां भी पढ़ाई के दौरान दी जाएगी।
जोगिंद्रनगर अस्पताल के कांफ्रेंस हाल में लगाए अतिरिक्त बैड
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में जलजनित रोगों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब कांफ्रेंस हॉल में भी अतिरिक्त बैड लगा रखे हैं। दवाओं के भंडारण के साथ स्वच्छ पेयजल भी दानी सज्जनों के माध्यम से उपलब्ध करवाया जा रहा है।