फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students took an oath not to consume tobacco.

Mandi News: विद्यार्थियों ने ली तंबाकू का सेवन न करने की शपथ

Fri, 10 Oct 2025 02:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Students took an oath not to consume tobacco.
मंडी। तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का शुभारंभ वीरवार को जोश के साथ किया गया। सेरी मंच से स्कूली बच्चों की ओर से निकाली गई जागरूकता रैली को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. मदन कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रैली से पहले बच्चों को जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद का सेवन न करने, अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी तंबाकू का सेवन न करने के लिए प्रेरित करने तथा तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों से समाज और पर्यावरण की रक्षा में योगदान देने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में अधिकारियों और विद्यार्थियों ने अभियान के अंतर्गत स्थापित सेल्फी प्वाइंट पर सामूहिक रूप से तस्वीरें भी लीं। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ शिक्षा, पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभागों को भी शामिल किया गया है। प्रतिबंधित क्षेत्रों में तंबाकू का सेवन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। दुकानों पर अवैध बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रत्येक ब्लॉक और जिला स्तर पर उड़नदस्ते गठित किए गए हैं जो सप्ताह में दो बार दबिश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाली शर्मा ने बताया कि यह अभियान 8 दिसंबर तक चलेगा। दो माह तक चलने वाले इस राष्ट्रीय अभियान का उद्देश्य युवाओं को तंबाकू के प्रयोग से रोकना, छोड़ने की इच्छा रखने वालों को सहयोग देना और शिक्षण संस्थानों में स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है। जिला में लगभग 400 शिक्षण संस्थानों को तंबाकू मुक्त घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें स्कूलों के प्रधानाचार्य और अध्यापक सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. दिनेश ठाकुर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अरिंदम रॉय, सहायक आयुक्त फूड सेफ्टी एलडी ठाकुर, विभिन्न स्कूलों के अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed