फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students risking their lives to go to school by crossing the ditch

Mandi News: जान जोखिम में डाल खड्ड को पार कर स्कूल जा रहे विद्यार्थी

Sun, 29 Jun 2025 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 29 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Students risking their lives to go to school by crossing the ditch
सराज की ग्राम पंचायत मुराह की घिरडा खड्ड में बच्चों कों पीठ पर उठाकर पार कराते अ​भिभवक । स्रोत
मंडी। सराज क्षेत्र की मुराह पंचायत की घिरडा खड्ड में पानी का अधिक बहाव होने के कारण शुक्रवार को न विद्यार्थी स्कूल नहीं जा सके। न ही कोई कर्मचारी ड्यूटी पर जा सका। स्थानीय निवासी गुलाब ने बताया कि यह खड्ड ग्राम पंचायत गुरान और मुराह को आपस में जोड़ती है। इस खड्ड पर सात कलवर्ट लगे थे जो 2023 में आई आपदा के समय बह गए। इसके बाद यहां पर न कोई कलवर्ट लगा और न ही पुल का निर्माण हो सका। जब भी यहां पर बारिश होती है तो खड्ड को पार करना मुश्किल हो जाता है। वीरवार रात को बारिश हुई, खड्ड का पानी सड़क के ऊपर आ गया, जिससे खड्ड के ऊपर बना अस्थायी मार्ग खराब हो गया। खड्ड को पार करना मुश्किल हो गया है। शनिवार सुबह विद्यार्थियों ने जान जोखिम में डालकर खड्ड को पार किया। कुछ अभिभावकों की पीठ में बैठकर स्कूल पहुंचे। शुक्रवार को कोई विद्यार्थी स्कूल नहीं पहुंच पाया था। एचआरटीसी की बस भी पिछले दो दिन से फंसी हुई है। पानी के बहाव को देखकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने से डर लग रहा है। इस विषय को लेकर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुराह के प्रधानाचार्य सोहन सिंह ने घिरडा खड्ड पर स्कूल प्रबंधन समिति के साथ बैठक की है। इसमें निर्णय लिया गया की खड़्ड का पानी बढ़ जाने से स्कूल में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्राम पंचायत गुराण के छात्र पिछले कल स्कूल में उपस्थित नहीं हुए, क्योंकि खड़्ड में न ही कोई रज्जू मार्ग है और न ही कलवर्ट लगे हैं। इससे खड्ड को पार नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन समिति ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द कलवर्ट या रज्जू मार्ग लगाया जाए। अभिभावक खूब राम, कृष्ण कुमार, चित्र सिंह, हेम सिंह, दामोदर दास, जोगिंद्र सिंह, नेत्र शर्मा, केवल किशोर, लाल सिंह, पीर सिंह, चंदू लाल, नूप राम मेघ सिंह, चमन लाल, इत्यादि ने प्रशासन से गुजारिश की है कि जब तक पुल का निर्माण नहीं हो जाता। यहां पर कलवर्ट लगाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed