{"_id":"681e41cdbd46f6e8770bd11b","slug":"students-return-home-after-air-raid-alert-in-chandigarh-mandi-news-c-90-1-ssml1045-155573-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: चंडीगढ़ में हवाई हमले के अलर्ट के बाद विद्यार्थियों ने की घर वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: चंडीगढ़ में हवाई हमले के अलर्ट के बाद विद्यार्थियों ने की घर वापसी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। भारत पाकिस्तान में युद्ध की स्थिति के बीच चंडीगढ़ में ब्लैकआउट एवं हवाई हमले की आशंका को देखकर प्रदेश के सैकड़ों युवा-युवतियों और नौकरी पेशा लोगों ने घर का रुख कर लिया है। पंजाब यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे युवा-युवतियों ने देवभूमि हिमाचल में वापसी कर ली है।
शुक्रवार को चंडीगढ़ से मंडी के जोगिंद्रनगर पहुंची छात्रा तरणप्रीत, हर्षिता ने बताया कि ब्लैकआउट और एयर स्ट्राइक के अलर्ट को देखते हुए उन्होंने पढ़ाई छोड़कर जोगिंद्रनगर वापसी कर ली है। चंडीगढ़ में रेडियोग्राफर के पद पर तैनात आयुशी सोनी भी जोगिंद्रनगर अपने घर आ पहुंची हैं। इनके पिता कारोबारी अश्वनी सोनी ने बताया कि पंजाब राज्य में भारतीय सेना और प्रशासन के अलर्ट को देखते हुए उन्होंने अपनी बेटी को वापस घर बुला लिया है।
इधर, चंडीगढ़ में मौजूद जोगिंद्रनगर के अरविंद ने बताया कि यहां पर कारोबार और विभिन्न संस्थानों में कार्यरत सैकड़ों लोगों ने प्रदेश वापसी कर ली है। उपमंडल के बसाई, बैला, लांगणा, लडभड़ोल, तुलाह के लोगों ने भी घर लौटने में समझदारी दिखाई है। एसडीएम मनीष चौधरी ने बताया कि प्रदेश से बाहर लोगों की सुरक्षा को लेकर सरकार और प्रशासन नजरें बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
...
जम्मू में फंसा मंडी का अंकुश सुरक्षित लौटा
मंडी। जम्मू में युद्ध की स्थिति के बीच फंसा मंडी का अंकुश घोष सुरक्षित लौट आया है। अंकुश घोष ने बताया कि बीते वीरवार को स्थिति नाजुक नजर आई। ड्रोन को मार गिराने के लिए बमबारी होती रही। शुक्रवार शाम वह सुरक्षित लौट आए हैं। इससे परिजनों समेत अन्य ने राहत की सांस ली है।