फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students participated in Geeta Jayanti celebrations

Mandi News: छात्रों ने गीता जयंती समारोह में की शिरकत

Mon, 16 Dec 2024 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Students participated in Geeta Jayanti celebrations
कुरुक्षेत्र के प्राचीन मंदिरों और धार्मिक धरोहरों की हासिल की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। हिमालयन ग्रुप ऑफ प्रोफेशनल इंस्टीट्यूट के बीबीए के छात्रों ने कुरुक्षेत्र (हरियाणा) में चल रहे गीता जयंती महोत्सव का आध्यात्मिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिष्ठित शक्ति पीठ, प्राचीन भद्रकाली मंदिर का भी दौरा किया। छात्रों ने जटिल नक्काशीदार मूर्तियों, सजावट का अवलोकन किया और धार्मिक धरोहरों के बारे में जानकारी हासिल की।
मंदिर के प्रबंधन ने दर्शन कतारों और प्रसाद वितरण जैसी व्यवस्थाओं की जानकारी छात्रों को जानकारी दी। इसके अलावा छात्रों ने कुरुक्षेत्र के आसपास के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी किया। इनमें ब्रह्म सरोवर और ज्योतिसर शामिल हैं।
विज्ञापन

संस्थान के चेयरमैन विकास बंसल ने बताया कि संस्थान की ओर से छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ उनके बौद्धिक और सांस्कृतिक विकास की दिशा में प्रयास है। इससे छात्रों को सभ्यता और संस्कृति की जानकारी मिलती है। बता दें कि महाभारत के युद्ध के दौरान कुरुक्षेत्र के मैदान में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को गीता उपदेश दिया था, जो श्रीमद् भगवत गीता में 18 अध्यायों के रूप में वर्णित है। भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षाओं की जयंती स्वरुप कुरुक्षेत्र में गीता जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर विभाग प्रमुख डॉ. गुरविंदर पाल सिंह, अमरीन, आदर्श कश्यप सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed