फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students of Vallabh College Mandi became proficient in Kathak and Mandyali dance

Mandi News: कथक और मंडयाली नृत्य पारंगत हुईं वल्लभ कॉलेज मंडी की छात्राएं

Sat, 26 Oct 2024 07:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sat, 26 Oct 2024 07:59 AM IST
विज्ञापन
Students of Vallabh College Mandi became proficient in Kathak and Mandyali dance
मंडी। वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में आयोजित 21 दिवसीय मंडयाली लोक नृत्य एवं कथक नृत्य कार्यशाला का समापन हो गया। समापन समारोह में कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर सुरीना शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों ने मंडयाली लोक नृत्य और कथक नृत्य के विभिन्न रूपों का मनमोहक प्रदर्शन किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने इस कार्यशाला को छात्रों के लिए नृत्य कला सीखने और अपनी लोक संस्कृति से जुड़ने का एक सुनहरा अवसर बताया।
विज्ञापन

उन्होंने मंडयाली लोक नृत्य के प्रशिक्षक पवन भारद्वाज को उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित छात्रा कशिश ने कहा कि मंडयाली नृत्य सीखना मेरे लिए एक यादगार अनुभव रहा। वहीं, गिन्नी ने कहा कि इस कार्यशाला ने हमें अपनी संस्कृति से और अधिक जोड़ा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed