फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students not showing interest in admission in government college

Mandi News: सरकारी कॉलेज में दाखिले में रुचि नहीं दिखा रहे विद्यार्थी

Tue, 02 Jul 2024 08:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Tue, 02 Jul 2024 08:01 PM IST
विज्ञापन
Students not showing interest in admission in government college
जोगिंद्रनगर का कॉलेज भवन। संवाद
जोगिंद्रनगर कॉलेज में दाखिले प्रक्रिया शुरू हुए एक महीना बीतने के बाद भी 476 विद्यार्थियों ने किया आवेदन
विज्ञापन

प्रोफेशनल कोर्सों की ओर बढ़ा विद्यार्थियों का रूझान

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रोफेशनल कोर्सों में युवाओं के बढ़ते रुझान के चलते सरकारी कॉलेजों में इस बार पढ़ाई के लिए विद्यार्थियों ने कम दिलचस्पी दिखाई है। 3 जून से शुरू हुई दाखिले की प्रक्रिया के दौरान अभी तक 50 प्रतिशत पंजीकरण भी नहीं हो पाए हैं। जोगिंद्रनगर कॉलेज की बात करें तो यहां पर बीए, बीएससी, बीकॉम के अलावा बीबीए और बीसीए के 2500 के करीब विद्यार्थियों का पंजीकरण होना तय किया गया है, लेकिन दो जुलाई तक यहां पर कुल 476 विद्यार्थियों के आवेदन ही दर्ज हो पाए हैं।
बीसीए के फ्रेशर 74, बीबीए के 14, बीकॉम के 30, बीएससी नॉन मेडिकल के 42 और मेडिकल संकाय के कुल 20 विद्यार्थियों के ही आवेदन ऑनलाइन पहुंचे हैं, जबकि उपरोक्त सभी संकाय के विभिन्न विषयों के लिए करीब 80 सीटें आरक्षित की गई हैं। वहीं बीए प्रथम वर्ष के नए विद्यार्थियों की बात करें तो कुल 298 विद्यार्थियों के आवेदन ही कॉलेज की वेबसाइट में दर्ज हुए हैं। जबकि एक हजार से अधिक विद्यार्थियों के दाखिले का अनुमान कॉलेज प्रबंधन की और से लगाया गया है।
विज्ञापन

सबसे बड़ी बात की दूसरे और तीसरे साल के विद्यार्थियों ने अभी तक दाखिला प्रक्रिया में कोई भी दिलचस्पी नहीं दिखाई है। मंगलवार दोपहर तक जोगिंद्रनगर कॉलेज की वेबसाइट में दर्ज ऑनलादन दाखिलों की जानकारी के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम के दूसरे और तीसरे सेमेस्टर के किसी भी विद्यार्थी ने अपना दाखिला ऑनलाइन भी दर्ज नहीं करवाया है, जबकि ऑफलाइन दाखिले की प्रक्रिया पहले से ही बंद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोगिंद्रनगर कॉलेज में बीते तीन सालों की दाखिले प्रक्रिया की बात करें तो हर साल करीब 200 दाखिले कम हो रहे हैं। कॉलेज में 2020 से पहले विद्यार्थियों के दाखिले की संख्या 2500 तक भी आ पहुंची थी, जो अब 2300 तक आ पहुंची है। इसका एक कारण मंडी जिला में हर 20 किलोमीटर के दायरे में एक नया कॉलेज खुलना माना जा रहा है।

जोगिंद्रनगर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुनीता सिंह ने बताया कि 15 जुलाई तक विद्यार्थी सरकारी कालेजों में दाखिला ले सकते हैं। 16 जुलाई को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। बताया कि 20 जुलाई तक विद्यार्थियों को फीस जमा करवाने का समय निर्धारित किया गया है। बताया कि यूजीसी के दूसरे समेस्टर की परीक्षा के चलते दाखिले नहीं हो पाए हैं। वहीं नए विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया ऑनलाइन प्लटेफार्म पर अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed