फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students leaving private schools and taking admission in government schools

Mandi News: निजी स्कूल छोड़ सरकारी में दाखिला ले रहे छात्र

Fri, 17 Apr 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Students leaving private schools and taking admission in government schools
सीबीएसई स्कूल चौंतड़ा में अब तक 585 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश
विज्ञापन

100 से अधिक छात्रों ने निजी स्कूलों को छोड़ लिया दाखिला

संवाद न्यूज एजेंसी

चौंतड़ा (मंडी)। प्रदेशभर में निजी स्कूलों को छोड़कर विद्यार्थी अब सरकारी स्कूलों में दाखिला ले रहे हैं। सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से मान्यता दिलाए जाने के बाद इन स्कूलों में रिकॉर्ड तोड़ प्रवेश देखने को मिल रहा है। मंडी जिला स्थित सीबीएसई से मान्यता प्राप्त पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा में इन दिनों प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
अब तक 585 विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया है, जिनमें 100 से अधिक छात्र-छात्राएं ऐसे हैं जिन्होंने निजी स्कूलों को छोड़कर चौंतड़ा स्कूल को चुना है। चौंतड़ा स्कूल के विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। सीबीएसई मान्यता मिलने के बाद यहां रोजाना बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रवेश ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य वीरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल तक 585 बच्चों ने प्रवेश ले लिया है, जिनमें 100 से अधिक विद्यार्थी निजी स्कूलों को छोड़कर आए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष छात्र संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने बच्चों का प्रवेश पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चौंतड़ा में करवाएं, क्योंकि प्रत्येक कक्षा में अधिकतम 80 विद्यार्थियों की ही सीट निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में नर्सरी से लेकर जमा दो तक की पढ़ाई हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed