फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students learned the tricks of employment, self-employment and competitive examinations.

Mandi News: विद्यार्थियों ने सीखे रोजगार, स्वरोजगार और प्रतियोगी परीक्षाओं के गुर

Tue, 29 Sep 2026 05:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 05:49 PM IST
विज्ञापन
Students learned the tricks of employment, self-employment and competitive examinations.
कटौला स्कूल में भविष्य सेतु के तहत कॅरिअर काउंसलिंग शिविर का समापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला रोजगार कार्यालय मंडी की ओर से मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटौला में ‘भविष्य सेतु’ कार्यक्रम के तहत कॅरिअर काउंसलिंग एवं व्यावसायिक मार्गदर्शन शिविर आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कॅरिअर के विभिन्न विकल्पों, प्रतियोगी परीक्षाओं, स्वरोजगार तथा स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को 10वीं और 12वीं कक्षा के बाद सरकारी एवं निजी क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए सही रणनीति, समय प्रबंधन और कड़ी मेहनत के महत्व पर बल दिया।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक की शाखा प्रबंधक रिया ने बैंक ऋण, वित्तीय सहायता तथा पीएनबी आरसेटी के माध्यम से संचालित कौशल विकास एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय वर्मा, डॉ. अंकिता और महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता संतोष ठाकुर ने विद्यार्थियों को किशोरावस्था से जुड़े विषयों तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सजग किया। वहीं, पुलिस विभाग की ओर से विपिन ठाकुर ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा, नशे के दुष्प्रभाव, साइबर सुरक्षा और अन्य सुरक्षात्मक सावधानियों के बारे में जागरूक किया।प्रधानाचार्य सुभाष कमल ने इस उपयोगी आयोजन के लिए जिला रोजगार कार्यालय तथा सभी विभागीय विशेषज्ञों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed