फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students gave the message of environment along with patriotism

Mandi News: देशभक्ति के साथ पर्यावरण का संदेश दे गए विद्यार्थी

Tue, 15 Apr 2025 04:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 04:34 PM IST
विज्ञापन
Students gave the message of environment along with patriotism
हिमाचल दिवस पर सेरी मंच पर आयोजित समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल दिवस पर सेरी मंच पर आयोजित जिला स्तरीय समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों ने देशभक्ति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया। शैक्षणिक संस्थानों के प्रशिक्षुओं और विद्यार्थियों ने गीत संगीत के साथ लघु नाटिका के माध्यम से लोगों को जागरूकता का संदेश दिया।
जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के बच्चों ने लोकनृत्य प्रस्तुत कर अपनी समृद्ध संस्कृति का परिचय दिया। छात्राओं ने गंगा दे नौहणें जांदा मेरे मोहणा गीत समेत अन्य गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। गुरु गोबिंद सिंह पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देश भक्ति से ओत प्रोत हम बच्चे हिंदुस्तान के समूह गान प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल के बच्चों ने हिमाचली गीतों पर नाटी पेश की। नर्सिंग संस्थान की छात्राओं ने लघु नाटिका के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वनों को आग लगाने के पीछे के कारण तथा इससे होने वाले नुकसान और भविष्य में पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभावों का बखूबी चित्रण किया। मुख्य अतिथि समेत मंच पर बैठे अन्य नेताओं और अधिकारियों ने भी बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की खूब सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed