{"_id":"628fb37cf075f448c92de131","slug":"students-from-class-viii-to-plus-two-did-not-get-uniform-mandi-news-sml410151745","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठवीं से जमा दो तक के विद्यार्थियों को नहीं मिली वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठवीं से जमा दो तक के विद्यार्थियों को नहीं मिली वर्दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। जिले में आठवीं से लेकर जमा दो तक के 78,000 विद्यार्थियों को वर्दी का आवंटन नहीं हो पाया है। इनमें छठी से लेकर दसवीं तक के 51,290 विद्यार्थी और जमा एक और जमा दो के 26,765 विद्यार्थी शामिल हैं। जिला उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में करीब दो महीने पहले वर्दी पहुंच गई है, लेकिन अब तक नहीं बंट पाई है।
शिक्षा विभाग के अधिकारी का कहना है कि सैंपल पास न होने के कारण वर्दी नहीं बांटी जा सकी है। कहा कि शिक्षा निदेशालय को चार सप्ताह पहले वर्दी के सैंपल भेजे गए हैं, लेकिन अभी तक पास नहीं हुए हैं। इससे हजारों विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों को पुरानी वर्दी या फिर बिना वर्दी के स्कूल आना पड़ रहा है।
इससे अभिभावकों में भी भारी रोष है। उनका कहना है कि बच्चों को वर्दी नहीं मिल पाई है। पढ़ाई शुरू हुए करीब दो महीने हो चुके हैं। अटल वर्दी योजना के तहत सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को वर्दी के सेट और उनकी सिलाई के लिए 200 रुपये की राशि प्रदान की जाती है। पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को वर्दी का आवंटन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
...
जल्द होगा आवंटन
उच्च शिक्षा उपनिदेशक सुदेश कुमार ने बताया कि कुछ शिक्षा खंडों में वर्दी के सैंपल पास हो गए हैं, जबकि कुछ के अभी तक पास नहीं हुए हैं। जैसे ही सभी खंडों के सैंपल पास हो जाएंगे, वर्दी का आवंटन शुरू कर दिया जाएगा।