फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Students arrived at educational institutions despite the red alert.

Mandi News: रेड अलर्ट के बावजूद शैक्षणिक संस्थानों में पहुंच गए विद्यार्थी

Tue, 21 Jul 2026 05:57 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 05:57 AM IST
विज्ञापन
Students arrived at educational institutions despite the red alert.
रेड अलर्ट के बावजूद शैक्षणिक संस्थानों में पहुंच गए विद्यार्थी
विज्ञापन

अफसरों को मोबाइल फोन ऑन रखने के निर्देश
सहायक कंट्रोल रूम किया स्थापित
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जिले में प्रशासन के रेड अलर्ट के बाद भी जोगिंद्रनगर के शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थी सोमवार को पढ़ाई के लिए पहुंच गए। कुछ स्थानों पर संचालकों ने वापस भेजा। सार्वजनिक पुस्तकालय और प्रतियोगी परीक्षा की अकादमियों में भी विद्यार्थियों की चहलकदमी देखने को मिली। हालांकि, छोटे बच्चों की पढ़ाई वाले स्कूलों में प्रशासन के आदेशों की पूरी पालना हुई। मंडी में मौसम विभाग की चेतावनी के तहत बड़ी प्राकृतिक आपदा को लेकर प्रशासन ने हाई अलर्ट घोषित किया है। प्रशासन ने आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागीय अधिकारियों को अलर्ट में रहने के लिए कहा है। लडभड़ोल क्षेत्र में नुकसान के अधिक अंदेशे को लेकर सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। लोक निर्माण विभाग को बाधित सड़कों को खोलने, दमकल विभाग, पुलिस थाना और उसके अधीन आने वाली तीनों पुलिस चौकियों को आपदा संबंधी उपकरणों एवं वायरलेस सहित हाई अलर्ट पर रहने के लिए निर्देशित किया है। तेज बारिश से नदी-नालों में उफान की आशंका को लेकर एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों के मोबाइल फोन अगर बंद मिलें तो आपदा प्रबंधन की विभिन्न धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपमंडल कीरणा, बिनवा और मच्छयाल खड्ड में आए उफान के चलते एसडीएम मनीश चौधरी ने नदी, नालों और खड्डों से दूर रहने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed