{"_id":"58dd443b4f1c1b360763dff2","slug":"student-relative-blame-murdred","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, निष्पक्ष जांच मांगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र के परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, निष्पक्ष जांच मांगी
मंडी
Updated Thu, 30 Mar 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
पंडोह में छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी। सदर थाना के तहत छह मील के समीप ब्यास नदी के किनारे नाबालिग छात्र-छात्रा के शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। मामले में लड़के के परिजनों ने मौके पर पहुंचे अधिकारियों से गहन छानबीन की मांग की है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। दोनों लड़का-लड़की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोह में 11वीं कक्षा में पढ़ते थे। लड़का कला संकाय का छात्र था। जबकि, लड़की साइंस स्टूडेंट थी। बताया जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को पंसद करते थे। क्षेत्र में ऑनर किलिंग की भी चर्चा है।
जानकारी के अनुसार 24 मार्च को पंडोह स्कूल में परीक्षा देने के बाद लड़की पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान उसका सहपाठी अपने चचेरे भाई के साथ बाइक पर आया। उसने लड़की को घर छोड़ने की बात कही। जिसके बाद लड़की उनके साथ बाइक पर बैठ गई। वे लड़की के गांव बीणधार के समीप पहुंचे। लड़की का घर सड़क से कुछ ही दूरी पर था। लड़के ने अपने चचेरे भाई को इंतजार करने के लिए कहा और खुद लड़की को छोड़ने के लिए सड़क से पैदल उसके गांव निकल गया। चचेरा भाई वहीं पर इंतजार करता रहा। पौने घंटे के बाद लड़का नहीं लौटा।
इसी दौरान क्षेत्र का युवक वहां पर पहुंचा और सड़क पर अपने भाई का इंतजार कर रहे लड़के को वहां से जाने की बात कही। जिस पर वह लड़का वहां से घर लौट गया। घर में उसने परिजनों को सारी बात बताई। इसके बाद परिजन पंडोह चौकी पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। जबकि, लड़की के परिजनों ने अगले दिन महिला थाना मंडी में अपहरण का मामला दर्ज करवाया दिया। इसके बाद से ही पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। वीरवार दोपहर बाद शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामले में पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट इन मेडिसन डाॅक्टर करेंगे। एएसपी कुलभूषण वर्मा ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल सकेगा।