{"_id":"583865be4f1c1b242413d4b9","slug":"student-aware-from-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में जिंदगी बर्बाद न करें विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे में जिंदगी बर्बाद न करें विद्यार्थी
मंडी
Updated Fri, 25 Nov 2016 09:54 PM IST
विज्ञापन
नेरचौक में अभिलाषी स्कूल आफ एजुकेशन में आयोजित पुलिस की पाठशाला में उपस्थित छात्र-छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेरचौक (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के नंबर वन अखबार ‘अमर उजाला’ की ओर से अभिलाषी स्कूल ऑफ एजुकेशन नेरचौक में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडी कुलभूषण वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर छात्र-छात्राओं को नशे के खिलाफ कानूनी पहलुओं के बारे में जागरूक किया।
शुक्रवार को आयोजित पुलिस की पाठशाला का शुभारंभ देश भक्ति गीत वंदेमातरम से किया गया।
जिसके बाद बीएड की प्रशिक्षु छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। पुलिस की पाठशाला में एएसपी कुलभूषण वर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के लिए ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन की ओर से चलाई गई मुहिम की सराहना की। उन्होंने कहा कि नशे का सेवन जिंदगी को बर्बाद कर देता है। कुछ पल के आनंद के लिए नशे का सेवन शरीर को धीरे-धीरे खत्म कर देता है। एक बार नशे की लत लगने पर उसे छोड़ना बहुत मुश्किल हो जाता है। बाहरी राज्यों के मुकाबले में हिमाचल में नशे का प्रभाव कम है। लेकिन, समाज में नशे का प्रचलन बढ़ रहा है। नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने में युवा वर्ग अहम भूमिका निभा सकता है। नशे का कारोबार और इस्तेमाल करने वाले दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत पुलिस की ओर से कार्रवाई की जाती है। एएसपी ने कहा कि चरस, अफीम की खेती करना कानूनी जुर्म है। नशे की लत से कई परिवार बर्बाद हो चुके हैं। स्वास्थ्य शिक्षक बालकी चौहान ने नशे के सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में बीएड के प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं ने नशे के खिलाफ लघु नाटिका प्रस्तुत की। जिसमें बताया कि किस प्रकार से उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए घर से बाहर गया एक युवक गलत संगत में फंस कर नशे का सेवन करने लगता है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने जोश के साथ नशे के खिलाफ अपने विचारों को रखा। कार्यक्रम का संचालन प्रो. नेहा चौहान ने किया। इस दौरान अभिलाषी ग्रुप ऑफ एजुकेशन सोसायटी की प्रधानाचार्य डा. नर्वदा, जीनियस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश, डा. अनूप आदि मौजूद रहे।
बाक्स
नशे का काला कारोबार करने वालों की पुलिस को दें सूचना
एएसपी कुलभूषण वर्मा ने कहा कि छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि क्षेत्र में कहीं भी अवैध रूप से नशे का कारोबार होता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने में जनता का सहयोग जरूरी है। लोगों की सूचना पर बल्ह थाना पुलिस ने ढाबण गांव में नशे का गोरखधंधा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है।