फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   student aggresive againest fees hike

तकनीकी विवि के परीक्षा फीस बढ़ोतरी के फैसले पर आक्रोश

Thu, 31 Mar 2016 06:45 PM IST
मंडी।
मंडी। Updated Thu, 31 Mar 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
student aggresive againest fees hike
प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की ओर से फीस बढ़ोत्तरी के विरोध में रैली निकालते निजी संस्थान के विद्यार्थी। - फोटो : अमर उजाला

नेरचौक (मंडी)। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय के परीक्षा फीस बढ़ोतरी के निर्णय का चौतरफा विरोध हो रहा है। जिला के तहत नेरचौक में वीरवार को विभिन्न संस्थानों के तकनीकी शिक्षा छात्रों ने परीक्षा फीस बढ़ोतरी के विरोध में रैली निकाली। रैली नेरचौक बाजार से शुरू होते हुए मेडिकल कॉलेज तक पहुंची। छात्रों ने फीस बढ़ोतरी के निर्णय को वापस लेने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भी सौंपा।

विज्ञापन



छात्रनेता अंशुल, राकेश, प्रवीण, आशुुतोष, अरविंद, रजनी, पूजा, सपना, प्रकाश ने कहा कि विश्वविद्यालय का परीक्षा फीस में बढ़ोतरी का निर्णय छात्र विरोधी है। पहले जहां छात्रों से 1500 रुपये फीस वसूली जाती थी। अब विश्वविद्यालय ने इस फीस को बढ़ा कर 2500 रुपये कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर विश्वविद्यालय जल्द अपने निर्णय को वापस नहीं लेता है तो आंदोलन और उग्र रूप ले लेगा। एकाएक परीक्षा फीस बढ़ोतरी का निर्णय न्यायसंगत नहीं है। विश्वविद्यालय के परीक्षा फीस बढ़ोतरी के निर्णय से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्रों ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर परीक्षा फीस बढ़ोतरी के फैसले को वापस लेने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed