{"_id":"6aad8d637b896715aa01f2dd","slug":"struggle-committee-receives-support-from-kisan-sabha-mandi-news-c-90-1-mnd1023-213935-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: संघर्ष समिति को मिला किसान सभा का साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: संघर्ष समिति को मिला किसान सभा का साथ
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। क्षेत्रीय सह सुविधा केंद्र (आरसीएफसी) जोगिंद्रनगर को स्थानांतरित होने से बचाने के लिए संघर्ष समिति का क्रमिक अनशन लगातार 30वें दिन भी जारी रहा। अनशन के 30वें दिन किसान मोर्चा के अध्यक्ष शुभ राय धरवाल, नगर परिषद की पूर्व अध्यक्षा प्रेरणा ज्योति के भाई किशन चंद, रूप सिंह और बलदेव अनशन पर बैठे। इस बीच आंदोलन को उस समय बड़ा बल मिला जब हिमाचल किसान सभा की जोगिंद्रनगर और चौंतड़ा क्षेत्रीय कमेटियों ने संयुक्त रूप से संघर्ष समिति की मांगों के समर्थन में शहर में रैली निकाली।
लगभग 200 की संख्या में एकत्रित हुए किसानों ने शहर में प्रदर्शन करते हुए धरना स्थल पर पहुंचकर नारेबाजी की और संघर्ष समिति को अपना पूर्ण समर्थन दिया। रैली में जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज, भराडू वार्ड से जिला परिषद सदस्य शिवानी ठाकुर और टिकरी मशेहरा पंचायत के पूर्व उप प्रधान रविंद्र कुमार ने कहा कि जब तक संघर्ष समिति की मांगें पूरी नहीं हो जातीं, तब तक किसान सभा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष गुरु शरण परमार ने कहा कि जोगिंद्रनगर के लोग एकजुट होकर क्षेत्र के मान-सम्मान की रक्षा करेंगे और इस संस्थान को यहां से किसी भी हाल में स्थानांतरित नहीं होने देंगे। इस अवसर पर बिशन दास बहल, दमनदीप, ओमप्रकाश नचवाल, भूपेंद्र ठाकुर, पान सिंह, राजेंद्र, विशाल शर्मा, अश्वनी सोनी व अन्य मौजूद रहे।