फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Street lights becoming showpiece in the evening in the city

Mandi News: मसाले और रोस्टेड बाजरा मिसब्रांडेड निकलने से एक लाख रुपये जुर्माना

Mon, 25 Nov 2024 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Street lights becoming showpiece in the evening in the city
मंडी। जिले के विभिन्न हिस्सों से भरे चार मसालों और एक रोस्टेड बाजरा का सैंपल मानकों के अनुरूप न पाए जाने पर एडीएम कोर्ट मंडी ने प्रति मामले में 20-20 हजार रुपये जुर्माना भरने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा बिना लाइसेंस दुकान चलाने पर एक लाख रुपये जुर्माना भरने के आदेश दिए। छह मामलों का निपटारा एफएसएसए एक्ट के तहत कर दो लाख रुपये जुर्माना भरने के आदेश दिए।
विज्ञापन

वर्ष 2024 में खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम ने जिलेभर की मसाला इकाइयाें का निरीक्षण कर एहतियातन मसालों के सैंपल भरे थे। इनमें से कुछ सैंपल मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए। लैब रिपोर्ट में मिसब्रांडेड बताए गए चार सैंपलों का मामला एडीएम कोर्ट में लगाया गया। एडीएम कोर्ट ने चारों ही मामलों में एफएसएसए एक्ट के तहत 20-20 हजार रुपये जुर्माना भरने के आदेश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा कमांद क्षेत्र की एक दुकान से वर्ष 2023 में भरा रोस्टेड बाजरा का सैंपल लैब रिपोर्ट में मिसब्रांडेड निकला। यह मामला भी एडीएम कोर्ट में दायर किया था। एडीएम कोर्ट ने मामले में 20 हजार रुपये जुर्माना भरने के आदेश दिए। जोगिंद्रनगर क्षेत्र में एक दुकान बिना लाइसेंस चलाते हुए पकड़ी गई थी। विभाग ने कार्रवाई करते हुए मामला एडीएम कोर्ट में लगाया था। इस मामले में कोर्ट ने एक लाख रुपये जुर्माना भरने के आदेश दिए हैं। उधर, खाद्य एवं सुरक्षा विभाग मंडी के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि एडीएम कोर्ट से पांच मामलों में दो लाख रुपये जुर्माना भरने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---


पनीर का सैंपल मानकों पर नहीं उतरा खरा
मंडी। नेरचौक औद्योगिक क्षेत्र से भरा गया पनीर का एक सैंपल मानकों पर खरा नहीं उतरा है। लैब रिपोर्ट में मिल्क के अलावा अन्य का फैट इस सैंपल में हाेना बताया गया है। इसका जिक्र करते हुए यह सैंपल सबस्टैंडर्ड बताया गया है। यह सैंपल खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने बीते त्योहारी सीजन के दौरान लिया। इस मामले में अब नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है।
...
ऐसे पता करें पनीर की शुद्धता
-5 मिलीलीटर पानी में पनीर उबालें। ठंडा करें और आयोडीन टिंचर की 2-3 बूंदें डालें। नीला रंग बनना स्टार्च की मौजूदगी को दर्शाता है, यानी पनीर शुद्ध नहीं है।


...
दूध में डिटर्जेंट की ऐसे करें पहचान
-5 से 10 मिलीलीटर दूध लें और उसमें बराबर मात्रा में पानी मिलाएं। सामग्री को अच्छी तरह से हिलाएं। यदि दूध में डिटर्जेंट की मिलावट है तो यह गाढ़ा झाग बनाता है। शुद्ध दूध में हलचल के कारण बहुत पतली झाग की परत बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed