फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Store necessary medicines and equipment to deal with disaster

Mandi News: आपदा से निपटने को जरूरी दवाइयों, उपकरणों का करें भंडारण

Thu, 17 Jul 2025 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 17 Jul 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Store necessary medicines and equipment to deal with disaster
मंडी। जिले में आपदा से निपटने के लिए सभी अधिकारी स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरी दवाइयों और उपकरणों का भंडारण करें। साथ ही जिला में चल रहे बाल देखभाल संस्थानों के बच्चों की नियमित अंतराल में स्वास्थ्य जांच करें। यह निर्देश क्षेत्रीय अस्पताल मंडी के सभागार में आयोजित मासिक बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाली शर्मा ने जारी किए। उन्होंने जिला में आपदा प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की और प्रभावित क्षेत्रों में कार्य कर रहे सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की। बैठक का संचालन जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर ने किया। उन्होंने राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तंबाकू मुक्त पंचायत, तंबाकू मुक्त गांव और तंबाकू मुक्त संस्थान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी गर्भवती महिलाओं का फ्री अल्ट्रासाउंड सुनिश्चित करने और ऑनलाइन आधार लिंक जन्म रजिस्ट्रेशन शत-प्रतिशत करने को कहा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में होने वाली हर सड़क दुर्घटना को ई-डार पोर्टल पर दर्ज करें। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2024 -25 में 95 स्वास्थ्य सस्थानों ने कायाकल्प पुरस्कार जीते हैं जो विभाग के लिए गर्व का विषय है। बैठक में वरिष्ठ चिकित्सा अधिक्षक डॉ. धर्म सिंह वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरिंदम राय, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पवनेश, 11 स्वास्थ्य खंड के प्रमुख सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed