फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Stones fell on vehicles in Gahri, Bhuli, drivers narrowly escaped

Mandi News: गैहरी, भ्यूली में वाहनों पर गिरे पत्थर, बाल-बाल बचे चालक

Tue, 12 Aug 2025 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Stones fell on vehicles in Gahri, Bhuli, drivers narrowly escaped
मंडी के भ्यूली में गाड़ी पर गिरा पत्थर। स्रोत जागरूक पाठक
मंडी/रिवालसर। रिवालसर-दुर्गापुर सड़क पर गैहरी गांव के पास मंगलवार दोपहर को पहाड़ी दरक गई। इसी बीच एक बड़ा पत्थर खिसक कर चलती कार पर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे में कार चालक सुरक्षित बच गया। कार को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरीश कुमार पुत्र चेत राम गांव सेरला खाबू कार से दुर्गापुर से रिवालसर की तरफ जा रहा था। वह कार में अकेला ही था। जैसे ही वह बीच रास्ते गैहरी गांव के पास पहुंचा तो अचानक पहाड़ी दरकी और मलबे के साथ बड़ी-बड़ी चटानें सड़क पर आ गिरीं। इन्हीं में से एक बड़ा पत्थर कार की छत पर गिर गया। इसमें कार चालक बाल-बाल बच गया। इस दौरान मार्ग भी अवरुद्ध हो गया। इसे बाद में यातायात के लिए खोल दिया गया। घटना की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय दिनेश कुमार ने की है।
विज्ञापन

वहीं, मंडी के भ्यूली में मंगलवार सुबह एक टैक्सी पर एक बड़ा पत्थर आ गिरा। इससे टैक्सी को नुकसान पहुंचा है। टैक्सी चालक सुरक्षित है। बता दें कि चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर मंडी-कुल्लू के बीच एनएच पर लगातार पहाड़ी से चट्टानें, मलबा और पत्थर गिर रहे हैं। इससे सफर जोखिमपूर्ण हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
पीपल का पेड़ गिरने से गोशाला क्षतिग्रस्त, बछड़े की मौत
ग्राम पंचायत लोअर रिवालसर के वार्ड धार-1 में मंगलवार दोपहर पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ के गिरने से भगतराम शर्मा की गोशाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इसमें तीन पशु बंधे थे। इनमें से एक नवजात बछड़ा गोशाला की दीवार गिरने से मर गया जबकि दो गायों को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और राजस्व विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवार को फौरी राहत के रूप में पांच हजार रुपये की राशि दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed