{"_id":"67855bc804d24ecf890c87b6","slug":"steps-taken-to-solve-the-problems-of-lawyers-justice-ajay-mandi-news-c-90-1-ssml1025-145279-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों की समस्याओं को निपटाने के लिए उठाए कदम : न्यायमूर्ति अजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों की समस्याओं को निपटाने के लिए उठाए कदम : न्यायमूर्ति अजय
विज्ञापन
मंडी। जिला के प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल के सम्मान में सोमवार को बार एसोसिएशन ने न्यायालय सभागार में एक बैठक की। इसमें न्यायाधीश ने कहा कि जिले की विभिन्न अदालतों में अधिवक्ताओं की समस्याओं को तत्परता से निपटाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। मंडी के कांगणीधार में नया न्यायालय परिसर बनाने की दिशा में प्रक्रिया जारी है। उन्होंने मौजूदा न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के बैठने की जगह को भी शीघ्र ठीक करने का आश्वासन दिया। सरकाघाट में एक ही भवन में सभी न्यायालयों की व्यवस्था कर दी है। इसके अलावा धर्मपुर में न्यायालय के लिए भवन उपलब्ध करवा दिया है।
जिला स्तर के न्यायालयों में मामलों के निस्तारण में अधिवक्ताओं का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने जूनियर अधिवक्ताओं को किसी वरिष्ठ अधिवक्ता की निगरानी में विधिक व्यवसाय के पहलुओं को सीखने की सीख दी। वरिष्ठ अधिवक्ताओं को भी जूनियर अधिवक्ताओं की पूरी मदद देने का आग्रह किया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश तोमर ने उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल के मंडी प्रवास पर उनका स्वागत किया।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान दिनेश सकलानी ने न्यायमूर्ति के ध्यान में बार एसोसिएशन की मुख्य मांगों को लाया और इनके शीघ्र समाधान की अपेक्षा की। एसोसिएशन के सचिव अंकुर दीप ने बताया कि इस अवसर पर उपायुक्त अपूर्व देवगन, जिला उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष पुरेंद्र वैद्या, फैमिली कोर्ट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश नितिन कुमार सहित सभी न्यायिक अधिकारी और बार एसोसिएशन के सदस्य मौजूद रहे। संवाद