फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Stay in the hotel of tourism department and enjoy jaggery barfi and bathu kheer.

Mandi News: पर्यटन विभाग के होटल में रुकें और उठाएं गुड़ की बर्फी, बाथू की खीर का लुत्फ

Sun, 09 Jun 2024 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Stay in the hotel of tourism department and enjoy jaggery barfi and bathu kheer.
जोगिंद्रनगर, सुंदरनगर में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए परोसे जा रहे हिमाचली व्यंजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। पर्यटन सीजन में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग के होटल और रेस्तरां में देशभर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। निगम के होटलों में रुकने पर उन्हें हिमाचली पारंपरिक व्यंजनों परोसे जा रहे हैं।
मेहमानों को हिमाचली खैरू, गुड़ की बर्फी, बाथू की खीर के अलावा मंडी और कांगड़ा में परोसी जाने वाली धाम का स्वाद भी चखने को मिल रहा है। जोगिंद्रनगर, सुंदरनगर और रिवालसर में चल रहे हिमाचल पर्यटन विभाग के होटल और रेस्तरां में उपरोक्त व्यंजनों को मेहमानों के लिए मांगानुसार तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश भर के मुख्य पर्यटन स्थलों में शामिल जिला कांगड़ा के धर्मशाला, मैकलोड़गंज, पर्यटन नगरी कुल्लू और मनाली के अलावा शिमला में भी देश भर के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए हिमाचल के पारंपरिक व्यंजनों को अधिक तवज्जो मिल रही है।
विज्ञापन

कोट्स
हिमाचल पर्यटन विभाग होटल एवं रेस्तरां के महाप्रबंधक अनिल तनेजा ने बताया कि छोटे बच्चों के लिए खेल गतिविधियों के अलावा उनके मंनोरंजन के साधन बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं। कैरम बोर्ड, शतरंज और बैडमिंटन कोर्ट की सुविधा चुनिंदा होटलों में उपलब्ध करवा रखी है। बताया कि हिमाचल के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद विदेशी मेहमान चख पाएं्र इसलिए मांगानुसार इन्हें भी उपलब्ध करवाने के आदेश जारी कर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष आरएस बाली ने कहा कि पर्यटकों को साहसिक गतिविधियों का अधिक से अधिक लाभ भी आने वाले समय में मिलेगा। बहरहाल हिमाचल के पारंपरिक व्यंजनों के साथ वाटर स्पोर्ट्स और अन्य खेल गतिविधियों का आनंद भी हिमाचल भ्रमण के दौरान ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed