फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Statue of Maharana Pratap installed in Bhojpur

भोजपुर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित

Mon, 31 Jan 2022 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Statue of Maharana Pratap installed in Bhojpur
सुंदरनगर में रविवार रात भोजपुर स्थित चौक पर महाराणा प्रताप की स्थापित की गई प्रतिमा। - फोटो : Mandi
सुंदरनगर (मंडी)। शहर के भोजपुर स्थित सिनेमा चौक पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित कर दी गई है। प्रतिमा स्थापित होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। करीब पांच टन वजन की इस मूर्ति में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप अपने घोड़े चेतक पर सवार हैं।
विज्ञापन

प्रतिमा करीब 30 लाख रुपये की है। उसकी स्थापना और चौक के सौंदर्यीकरण पर करीब पांच लाख रुपये की राशि खर्च की जा रही है। प्रतिमा रविवार रात को क्रेन के माध्यम से सिनेमा चौक पर बने स्थान पर स्थापित की गई है। इस मौके पर एसडीएम धर्मेश रामोत्रा, नगर परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, पार्षद नरेश वर्मा, समाजसेवी धर्मपाल अवस्थी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जल्द ही अनावरण करेंगे। सुंदरनगर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित होने के साथ ही मंडी में इसको लेकर चल रहे विवाद को भी विराम लग गया है। विधायक राकेश जंवाल का नगर परिषद सुंदरनगर, भाजपा और समाजसेवी संगठनों ने आभार जताया है। यह प्रतिमा करीब तीन वर्ष पहले मंडी में स्थापित करने के लिए लाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां पर कहीं भी इसको स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थान नहीं मिला। इसके बाद विधायक राकेश जंवाल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस प्रतिमा को सुंदरनगर में स्थापित करने का अनुरोध किया। इसे मंजूरी मिलते ही करीब तीन माह पहले इसे मंडी से सुंदरनगर लाया गया था। एसडीएम धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि शीघ्र ही प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed