{"_id":"683c9ab9b0825c372009f8d1","slug":"statement-of-punjab-woman-recorded-in-gang-rape-case-mandi-news-c-399-1-sml1012-312483-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पंजाब की महिला के बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पंजाब की महिला के बयान दर्ज
विज्ञापन
नेरचाैक (मंडी)। नेरचौक सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। महिला ने 30 मई को बल्ह पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। रविवार को पीड़िता को कोर्ट में पेश कर बयान दर्ज करवाए हैं। पीड़िता अपने वकीलों के साथ पहुंची थी।
उधर, पुलिस के लिए घटना को सुलझाना चुनाैती बन गया है क्योंकि पीड़िता न तो उन लोगों को जानती है न ही उसे गाड़ी का नंबर पता है। पीड़िता ने गाड़ी को ही पहचाना है।
आरोप है कि 23 मई की सुबह इनोवा गाड़ी को एक नामी होटल के आसपास कहीं रोका गया और महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। यह पता नहीं चल पाया है कि वारदात में कितने लोग शामिल थे। उधर मामले को देखते हुए पुलिस सीसीटीवी की फुटेज को खंगाल रही है ताकि गाड़ी का पता
विज्ञापन
चल सके।
क्या है मामला
पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में पीड़िता का आरोप है कि वह पंजाब की रहने वाली है। एक बेटा है और पति विदेश में कार्यरत है। 22 मई को वह दिल्ली से घर की तरफ जा रही थी। रात 10:00 बजे मोहाली में एक इनोवा रुकी। उसमें से एक लड़की निकली और उसने उसे जबरदस्ती इनोवा में बिठा दिया। 23 मई की सुबह नेरचाैक के आसपास कहीं गाड़ी रुकी और उन लोगों ने सामूहिक रूप से याैन शोषण किया। इसके बाद गाड़ी से उतार दिया। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से वापस अपने घर पंजाब के लिए गाड़ी पकड़ी और चली गई। पीड़िता का आरोप है कि 23 तारीख को ही उसने 112 नंबर पर कॉल करके सूचित किया था। उधर बल्ह थाना प्रभारी संजय ने बताया कि पीड़िता को 164 सेक्शन के तहत कोर्ट में पेश किया गया। उसके बयान लिए गए तथा उसका मेडिकल किया गया।
......
पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द मामले को सुलझा लिया जाएगा।
-दिनेश कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर मंडी