फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   State Women's Commission working to strengthen the safety mechanism for women.

Mandi News: महिलाओं के सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने में जुटा राज्य महिला आयोग

Thu, 30 Jul 2026 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
State Women's Commission working to strengthen the safety mechanism for women.
महिला सुरक्षा को सशक्त बना रहा राज्य महिला आयोग : विद्या नेगी
विज्ञापन

राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से क्षमता निर्माण कार्यशाला में 6 जिलों के अधिकारियों ने लिया भाग
घरेलू हिंसा, पॉश एक्ट और पुलिस संरक्षण पर हुआ मंथन, पीड़िता की संवेदनशीलता पर दिया जोर
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से राज्य महिला आयोग ने महिलाओं के कानूनी अधिकारों और सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से मंडी के ढांगसीधार स्थित राज्य प्रशिक्षण केंद्र में क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, ऊना, चंबा और लाहौल-स्पीति के वन स्टॉप सेंटर कर्मियों, पुलिस अधिकारियों, काउंसलर्स, चिकित्सा विशेषज्ञों और अधिवक्ताओं ने भाग लिया।
राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी ने कहा कि महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है। अधिकारों के हनन की स्थिति में महिलाएं पुलिस, न्यायालय या राज्य महिला आयोग से संपर्क कर सकती हैं। आयोग निशुल्क परामर्श, निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने में सहायता करता है। प्रशिक्षण में महिलाओं के पुलिस संबंधी अधिकार, एफआईआर प्रक्रिया, गिरफ्तारी के दौरान संरक्षण, घरेलू हिंसा अधिनियम-2005, दहेज प्रतिषेध कानून, पॉश (पीओएसएच) एक्ट, दुष्कर्म संबंधी प्रावधान और भरण-पोषण के अधिकारों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला कल्याण अधिकारी अजय बदरेल और विधि अधिकारी यशपाल शर्मा ने वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली से अवगत कराया। डॉ. राजीव कुमार ने संकटग्रस्त महिलाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डाला। डीएसपी दिनेश कुमार ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव और हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed