फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   State-of-the-art equipment will be built in Jogindernagar Hospital Laboratory

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में बनेगी अन्याधुनिक प्रयोगशाला, जल्द मिलेगी टेस्ट की रिपोर्ट

Fri, 10 Jan 2025 05:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Fri, 10 Jan 2025 05:49 AM IST
विज्ञापन
State-of-the-art equipment will be built in Jogindernagar Hospital
 Laboratory
आयुष्मान भारत के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रयोगशाला को मिलेगी हाईटेक मशीनरी
विज्ञापन

काम शुरू, अत्याधुनिक सुविधायुक्त लैब पर खर्च होंगे 50 लाख, मरीजों को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लेस प्रयोगशाला की सुविधा मिलेगी। अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को अब खून के टेस्ट के लिए निजी प्रयोगशालाओं में मनमाने दाम नहीं चुकाने पड़ेंगे।
सरकारी अस्पताल में ही खून के सभी प्रकार के परीक्षण होंगे और तुरंत टेस्ट की रिपोर्ट मिलेगी। आयुष्मान भारत के हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत अस्पताल में विकसित हो रही आधुनिक प्रयोगशाला में करीब 50 लाख रुपये की धनराशि खर्च होगी। प्रयोगशाला का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

तीन माह के भीतर लैब का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मशीनरी में मरीजों के खून के सैंपलों की जांच होगी। प्रयोगशाला के शुरू हो जाने से सबसे बड़ी राहत यह मिलेगी कि रिपोर्ट के लिए मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा समय में जोगिंद्रनगर अस्पताल की सरकारी और निजी प्रयोगशाला में खून के टेस्ट के लिए पहुंच रहे मरीजों को कई बार अपनी रिपोर्ट का इंतजार करने के अलावा चिकित्सकों की ओर से लिखे गए कुछ टेस्टों की सुविधा नहीं मिल पा रही है। मजबूरन उन्हें निजी प्रयोगशालाओं में टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं।
कई सैंपल नेरचौक, कांगड़ा और बाहरी राज्यों को भेजने पड़ते हैं। समय पर रिपोर्ट न आने पर मरीजों का उपचार भी अधर में लटक जाता है। इन तमाम समस्याओं का निदान करते हुए प्रदेश सरकार ने एनएचएम के तहत उपमंडलीय अस्पताल में भी एचएलएल कंपनी के माध्यम से आधुनिक प्रयोगशाला के निर्माण का निर्णय लिया था। अब आधुनिक प्रयोगशाला का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसका लाभ जोगिंद्रनगर अस्पताल में उपचार के लिए पहुंच रहे लडभड़ोल, चौहार घाटी और पधर उपमंडल के सभी मरीजों को भी मिलेगा। इस लैब में विशेषज्ञ चिकित्सक 24 घंटे तैनात होंगे।

बॉक्स
स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए गए अनुबंध के तहत एचएलएल कंपनी ने आधुनिक प्रयोगशाला का आधारभूत ढांचा तैयार करने के लिए करीब 1100 वर्ग मीटर भूमि चिह्नित की थी। यहां पर आधुनिक प्रयोगशाला का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। लैब बनने के बाद मरीजों को बेहतर टेस्ट सुविधा जोगिंद्रनगर अस्पताल में ही मिलना शुरू हो जाएगी।
-डाॅ. रोशन लाल कौंडल, एसएमओ, जोगिंद्रनगर अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed