फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   SPU Mandi will present its stand regarding B.Ed examination and affiliation

Mandi News: बीएड परीक्षा और संबद्धता को लेकर एसपीयू मंडी रखेगा अपना पक्ष पेश

Thu, 28 Aug 2025 05:12 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Thu, 28 Aug 2025 05:12 AM IST
विज्ञापन
SPU Mandi will present its stand regarding B.Ed examination and affiliation
मंडी। अगले शिक्षा सत्र से हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी (एचपीयू) को राज्य के सभी बीएड संस्थानों के लिए एकमात्र परीक्षा और संबद्धता एजेंसी बनाए जाने के संबंध में सरदार पटेल यूनिवर्सिटी (एसपीयू) अपना पक्ष रखेगी। शिक्षा सचिव द्वारा एसपीयू को भेजे गए पत्र का विश्वविद्यालय जवाब देगा और मजबूती से अपनी बात रखेगा।
विज्ञापन

पूर्व में अदालत से जुड़े मामले में एसपीयू ने बीएड कोर्स एवं कॉलेजों के बारे में तथ्य प्रस्तुत किए थे। बैठक में एसपीयू ने एचपीयू व स्वयं को बारी-बारी से परीक्षा आयोजित करने का अवसर देने का सुझाव दिया था। मगर नए आदेश में यह मौका केवल एचपीयू को दिया गया है। फिलहाल एसपीयू अपने 15 बीएड कॉलेजों में इस साल सभी कार्य करेगा। अब एचपीयू न केवल बीएड प्रवेश परीक्षा (सीईई) आयोजित करेगा, बल्कि सभी बीएड संस्थानों/कोर्सों की मान्यता भी प्रदान करेगा।
विज्ञापन

नए आदेश अगले शिक्षा सत्र से लागू होंगे, और इस बीच एसपीयू के पास हस्तक्षेप करने के लिए एक साल का समय है। एसपीयू के कुलपति प्रोफेसर ललित अवस्थी ने बताया कि शिक्षा विभाग का पत्र मिला है और इसका जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्णय योजनाबद्ध, भविष्य पर पड़ेगा असर : प्रो. अनुपमा
एसपीयू की पूर्व प्रतिकुलपति प्रो. अनुपमा सिंह ने कहा कि यह केवल परीक्षा और संबद्धता का मामला नहीं है, बल्कि कॉलेजों का पूरा प्रशासन और परीक्षा शुल्क भी अब एचपीयू के अधीन हो जाएगा। व्यावहारिक दृष्टि से देखा जाए तो फिलहाल एसपीयू मुख्यतः बीएड कॉलेजों के अधिकार क्षेत्र में कार्यरत है। ऐसे में यह फैसला निस्संदेह एसपीयू को कमजोर करने वाला कदम है। उन्होंने कहा कि पहले संकेत मिलते हैं और फिर अचानक निर्णय लागू कर दिए जाते हैं। इसका सबसे बड़ा असर सरदार पटेल विश्वविद्यालय की गरिमा और भविष्य पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed