फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Spread awareness about de-addiction

Mandi News: नशा मुक्ति को लेकर फैलाई जागरूकता

Tue, 17 Dec 2024 05:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 05:09 PM IST
विज्ञापन
Spread awareness about de-addiction
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के एंटी ड्रग क्लब ने मंगलवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसका संचालन वरिष्ठ प्रोफेसर रमेश चंद शर्मा ने किया। उन्होंने नशे के बढ़ते प्रभाव पर चिंता जताई। विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि समाज पर भी नकारात्मक प्रभाव डालता है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे नशे के खिलाफ अभियान को बढ़ावा दें और अपने साथियों को इसके खतरों के बारे में बताएं। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रमेश चंद धलारिया ने कहा कि छात्र नशे से दूर रहें। इस दौरान विद्यार्थियों ने कॉलेज परिसर से लेकर प्रमुख मार्गों तक रैली निकाल कर लोगों को नशाबंदी और नशा मुक्ति के बारे में जागरूक किया। इस अवसर पर प्रो. विवेकानंद, प्रो. मोहिंद्र सिंह, जोगिंद्र सिंह, सुमन कुमार, विजय कुमार, अभिषेक, मोहर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed