{"_id":"5dc6f2b48ebc3e5b322d7bf4","slug":"sports-mandi-news-sml313620436","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रम्फ क्लब, सुकेत एफसी, देवभूमि एफसी ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रम्फ क्लब, सुकेत एफसी, देवभूमि एफसी ने जीते मैच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैहना (मंडी)। गागल में चार दिवसीय ट्रम्फ फुटबाल प्रतियोगिता का आगाज शनिवार को स्कूल मैदान में हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष निहाल चंद ने किया। यह प्रतियोगिता यूथ क्लब मंडी के सौजन्य से करवाई जा रही है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की 16 टीमें भाग ले रही हैं।
स्पर्धा का पहला मुकाबला ट्रम्फ यूथ क्लब और घटा एफसी के बीच खेला गया। इसमें ट्रम्फ क्लब ने एफसी को 7-0 से हराया। दूसरा मुकाबला मजिशियन और जेएनजीईसी एफसी सुंदरनगर के बीच खेला गया। यह मैच एक-एक गोल से ड्रॉ रहा। हमीर फलकोंस हमीरपुर और देवभूमि एफसी-बी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें 2-0 से हमीर फलकोंस ने जीत हासिल की है।
प्रतियोगिता का चौथा मुकाबला गागल एफसी-ए और भूपेंद्रा एफसी के बीच खेला गया। इसमें भूपेंद्रा एफसी ने 2-0 से जीत हासिल की है। अगला मुकाबला सुकेत एफसी तथा ट्रम्फ एफसी-बी के बीच खेला गया। इसमें सुकेत एफसी ने 2-0 से जीत हासिल की। अननोन एफसी तथा ट्रम्फ एफसी-ए के बीच मैच हुआ। इसमें अननोन एफसी ने 5-2 से शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद एएफसी राजस्थान और व्हाइट वॉकर एफसी के बीच मैच खेला गया। इसमें एएफसी राजस्थान ने 4-1 से जीत हासिल की है। आठवां मुकाबला देवभूमि एफसी-ए तथा गागल एफसी-बी के मध्य खेला गया। इसमें देवभूमि एफसी ने गागल को 4-0 से हराकर शानदार जीत हासिल की है। इस दौरान मुख्यातिथि ने खेलकूद प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए अपनी ओर से 11 हजार की राशि देने की घोषणा की है। इस अवसर पर उनके साथ अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
000