{"_id":"6a48ece30209ef0528012731","slug":"special-ward-reserved-for-diarrhea-patients-at-jogindernagar-hospital-mandi-news-c-90-1-mnd1026-203478-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: डायरिया के मरीजों के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल में विशेष वार्ड आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: डायरिया के मरीजों के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल में विशेष वार्ड आरक्षित
विज्ञापन
जलजनित रोगों से निपटने के लिए दवाओं का भंडारण किया
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मानसून में जलजनित रोगों के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। उपमंडलीय अस्पताल जोगिंद्रनगर में डायरिया और पीलिया के मरीजों के लिए विशेष वार्ड आरक्षित किया गया है तथा पर्याप्त दवाओं का भंडारण कर लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जलशक्ति विभाग को ऐसे स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने को कहा है, जहां का पानी पीने योग्य नहीं है। लोगों को उबला या स्वच्छ पानी पीने, साफ-सफाई रखने और खुले खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी जा रही है। दो वर्ष पहले जोगिंद्रनगर में पीलिया के बड़े प्रकोप को देखते हुए इस बार पहले से तैयारी की गई है। लडभड़ोल, चौंतड़ा सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों में भी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास नाथ ने लोगों से अपील की है कि लक्षण दिखने पर तुरंत अस्पताल जाएं और केवल उबला पानी ही पिएं।