{"_id":"65b940221101b9d2270786f6","slug":"special-classes-for-children-will-be-held-till-board-exams-students-happy-mandi-news-c-90-1-ssml1045-118188-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बोर्ड की परीक्षाओं तक लगेंगी बच्चों की विशेष कक्षाएं, विद्यार्थी खुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बोर्ड की परीक्षाओं तक लगेंगी बच्चों की विशेष कक्षाएं, विद्यार्थी खुश
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मार्च माह में शुरू हो रहीं दसवीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाओं के लिए सरकारी स्कूलों में विशेष कक्षाएं शुरू हो गई हैं। ये कक्षाएं वार्षिक परीक्षाओं तक जारी रहेंगी। अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषय में विद्यार्थियों को परिपक्व करने के लिए जोगिंद्रनगर, चौंतड़ा और लडभड़ोल क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में सुबह और शाम के सत्र में शुरू हुई अतिरिक्त कक्षाओं में विद्यार्थियों का उत्साह भी देखने को मिल रहा है।शहर की आदर्श कन्या पाठशाला जोगेंद्रनगर में सुबह 8:00 से 9:30 बजे और दोपहर 3:00 से 4:30 बजे तक अतिरिक्त कक्षाएं लगाई जा रही हैं। स्कूल प्रधानाचार्य डाॅ. सुनील ठाकुर ने बताया कि कुल सात अध्यापक बोर्ड की परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए नियुक्त किए गए हैं, जो कि दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को गणित, अंग्रेजी और विज्ञान विषय में परिपक्व कर रहे हैं। जमा दो की मार्च माह में प्रस्तावित बोर्ड की परीक्षाओं में बायोलाॅजी, केमिस्ट्री और साइंस के परीक्षार्थियों के लिए भी यह व्यवस्था की गई है। बताया कि स्कूल में शिक्षा ग्रहण कर रहे 600 से अधिक विद्यार्थियों को सालाना पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद उन्हें अब वार्षिक परीक्षाओं के लिए तैयार किया जा रहा है। बताया कि दसवीं और 12वीं की पूर्व परीक्षा में स्कूल की दो बेटियों ने टाॅप टैन में जगह बनाई थी। स्कूल का वार्षिक परिणाम शत प्रतिशत रहा है और इस साल भी बोर्ड की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को अतिरिक्त कक्षाओं के माध्यम से तैयार किया जा रहा है। इधर, राजकीय बाल पाठशाला जोगिंद्रनगर के प्रधानाचार्य आशीष, राजकीय पाठशाला चौंतड़ा के प्रधानाचार्य कल्याण चंद ने बताया कि सुबह और शाम के सत्रों में बोर्ड के परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके लिए दस से अधिक प्राध्यापकों की नियुक्ति की गई है।
बॉक्स
बोर्ड की परीक्षाओं के लिए परीक्षार्थियों को परिपक्व करने के लिए सरकारी स्कूलों के प्राध्यापकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर पठन पाठन के लिए विद्यार्थियों को सुविधा और संसाधनों की व्यवस्था करने के भी आदेश जारी किए गए हैं, ताकि वार्षिक परीक्षाओं में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का परिणाम बेहतर रहे।
-अमरनाथ राणा, शिक्षा उपनिदेशक
विज्ञापन
बॉक्स
बोर्ड की परीक्षाओं के लिए परीक्षार्थियों को परिपक्व करने के लिए सरकारी स्कूलों के प्राध्यापकों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर पठन पाठन के लिए विद्यार्थियों को सुविधा और संसाधनों की व्यवस्था करने के भी आदेश जारी किए गए हैं, ताकि वार्षिक परीक्षाओं में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का परिणाम बेहतर रहे।
विज्ञापन
-अमरनाथ राणा, शिक्षा उपनिदेशक