फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   SP seeks cooperation of public and representatives in maintaining law and order

Mandi News: एसपी ने कानून व्यवस्था बनाने में मांगा जनता, प्रतिनिधियों का सहयोग

Wed, 21 Aug 2024 07:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 21 Aug 2024 07:23 PM IST
विज्ञापन
SP seeks cooperation of public and representatives in maintaining law and order
जोगिंद्रनगर में पंचायत प्रतिनिधियों व अन्य के साथ बैठक करती पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा। संवाद
क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखना पुलिस की अहम जिम्मेवारी है। इसमें पंचायत प्रतिनिधि और जनता भी अगर अपना दायित्व निभाए तो व्यवस्था को और मजबूत करने में सफलता मिलेगी। पंचायत प्रतिनिधियों से विशेष बैठक के लिए बुधवार को जोगिंद्रनगर पहुंचीं पुलिस अधीक्षक मंडी साक्षी वर्मा ने यह बात कही। वहीं, पंचायत प्रधानों ने एसपी से इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने के अलावा कई अन्य मांगें उठाईं।
विज्ञापन


एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स जोगिंद्रनगर में कई दिनों से डेरा जमाए हुए है, ताकि आम जनता के सुरक्षा प्रबंधों पर पुलिस की सहभागिता के साथ विश्वास भी कायम रहे। कहा कि मंडी पठानकोट-हाईवे पर घट्टा में चौकसी बढ़ाने के लिए अतिरिक्त पुलिस की तैनाती भी उच्चाधिकारियों से अधिकारिक स्वीकृति मिलने के बाद कर दी जाएगी।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद मसौली पंचायत की प्रधान अंजना शर्मा, तलकेहड़ पंचायत की प्रधान शूचिका, पस्सल पंचायत के प्रधान विशाल राठौर, बाग पंचायत के प्रधान राजीव कुमार, ढेलू पंचायत की प्रधान सपना भाटिया और ऊटपुर पंचायत के प्रधान संजय कुमार ने बताया कि नशेड़ी शातिरों की ओर से चोरी की वारदातों को अंजाम देने के प्रयास लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में थाना और चौकियों में पुलिस की तैनाती के अलावा गश्त भी बढ़ाई जानी चाहिए। व्यापार मंडल जोगिंद्रनगर के संयोजक ओम मरवाह, अध्यक्ष भास्कर गुप्ता, पूर्व महासचिव रूपेश सैन ने जोगिंद्रनगर में डीएसपी स्तर के अधिकारी की स्थायी तैनाती की मांग की। रोटरी क्लब के पूर्वाध्यक्ष अजय ठाकुर, रोटेरियन शशि सकलानी ने उपमंडल में बेहतर कानून व्यवस्था पर अपने विचार रखे। बैठक में दारट बगला पंचायत के प्रधान जगदीश सोनी, चल्हारग पंचायत प्रधान सावित्री देवी, नेर घरवासड़ा पंचायत की प्रधान रीना देवी, रोपड़ी पंचायत की प्रधान कुषमा राणा, भडयाड़ा पचांयत के प्रधान ज्ञान चंद, और पंचायत प्रधान राजेश्वरी शर्मा के अलावा डीएसपी पधर दिनेश कुमार व थाना प्रभारी सकीनी कपूर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed