{"_id":"6919bdb463274dc66e0b9d90","slug":"solan-and-rajpura-won-the-kabaddi-title-mandi-news-c-90-1-ssml1025-176329-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सोलन और राजपुरा ने जीता कबड्डी का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सोलन और राजपुरा ने जीता कबड्डी का खिताब
विज्ञापन
बल्ह विस क्षेत्र के राजगढ़ में हुई कबड्डी प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बग्गी (मंडी)। हिमाचल प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन की ओर से बल्ह विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ में राज्य स्तरीय जूनियर लड़के-लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न हुई। लड़कों के वर्ग का फाइनल सोलन और लड़कियों में खेलो इंडिया सेंटर राजपुरा की टीमों ने जीता।
लड़कियों के वर्ग का पहला सेमीफाइनल खेलो इंडिया केंद्र राजपुरा और स्टेट हॉस्टल बिलासपुर के बीच में हुआ। राजपुरा की टीम ने स्टेट हॉस्टल को पराजित कर जीत हासिल की। दूसरा सेमीफाइनल ट्राइबल हॉस्टल जुब्बल और सिरमौर के बीच हुआ। सिरमौर टीम ने जुब्बल टीम को पराजित किया। फाइनल मैच राजपुरा और सिरमौर के बीच खेला गया। इसमें राजपुरा टीम ने सिरमौर को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। लड़कों के वर्ग में सोलन टीम और साई हॉस्टल बिलासपुर के बीच पहला सेमीफाइनल खेला गया। इसमें सोलन विजेता रहा। दूसरा सेमीफाइनल स्टेट हॉस्टल बिलासपुर और ऊना के बीच खेला गया। इसमें ऊना टीम विजेता रही। फाइनल मुकाबला जिला सोलन और ऊना के बीच खेला गया इसमें सोलन की टीम विजेता बनी।
समापन अवसर पर एपीएमसी अध्यक्ष संजीव गुलेरिया बतौर मुख्य अतिथि शरीक हुए। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार, सचिव कुलदीप राणा और मंडी जिला संगठन नेहरू युवक मंडल राजगढ़ के सदस्यों सहित जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद