फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Social organizations mobilized for relief from destitute animals

Mandi News: नाचन क्षेत्र के सबसेे दुर्गम मतदान केंद्र पर पहुंचे एसडीएम गोहर

Mon, 06 May 2024 01:45 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Social organizations mobilized for relief from destitute animals
गोहर (मंडी)। मतदाता प्रतिशतता बढ़ाने के लिए प्रशासन के अधिकारी रोजाना अभियान में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में रविवार को एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट अपनी स्वीप टीम के साथ सबसे दुर्गम मतदान केंद्र 78-चुरासनी में पहुंचे। यह मतदान केंद्र नाचन विधानसभा का सबसे दुर्गम मतदान केंद्रों में से एक है। एसडीएम यहां पर लोगों को मतदान की शपथ दिलाई। मतदाताओं को उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव नाचन में 81 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि एक जून 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव वाले दिन मतदान केंद्र पर पहुंचकर भरपूर मतदान करें और नाचन में मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में सहयोग करें। स्वीप टीम की ओर से साथ ही दो अन्य मतदान केंद्रों 70- शंडरा और 77 मशोगल का भी दौरा किया गया और वहां के मतदाताओं को भी मतदान के महत्व के बारे में बताया गया और गांव के लोगों से आग्रह किया गया कि वे अपने रिश्तेदारों व गांव के हर नागरिक को मतदान के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर रीडर टेकचंद,कानूनगो कृष्ण ठाकुर, मदन,स्वीप टीम सदस्य योगेश, स्थानीय बीएलओ और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed