फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sanjay and Payal named best volunteers

Mandi News: संजय और पायल बने सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी

Wed, 28 Oct 2026 06:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
Sanjay and Payal named best volunteers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पधर (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धार में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का बुधवार को समापन हुआ। समारोह में द्रंग बीडीसी उपाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर मुख्य अतिथि रहे। प्रधानाचार्य ललित कुमार शर्मा ने उनका स्वागत किया और शिविर की सफलता पर स्वयंसेवियों व कार्यक्रम अधिकारियों को बधाई दी।
शिविर के दौरान स्वयंसेवियों ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया। श्रमदान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और जागरूकता सत्रों के माध्यम से सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि घनश्याम ठाकुर ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में सेवा भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर लड़कों में संजय चौहान और लड़कियों में पायल को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवी सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार और पार्वती देवी के मार्गदर्शन में शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में स्वयंसेवियों ने अपने अनुभव साझा किए और समाज सेवा जारी रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed