फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   snowfall in mandi

मंडी की ऊंची चोटियों पर सीजन का पहला हिमपात, शिकारी देवी सड़क बंद

Thu, 07 Nov 2019 11:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
snowfall in mandi
बर्फबारी से गुलजार माता शिकारी देवी। - फोटो : Mandi
मंडी/गोहर। जिले के ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ सीजन की पहली बर्फबारी हुई। सराज के शिकारी देवी, कमरूनाग और शैटाधार की पहाड़ियां सफेद हो गई हैं। प्रशासन ने एक से चार इंच तक बर्फबारी दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

सराज की जंजैहली-शिकारी देवी सड़क अवरुद्ध हो गई है। प्रशासन ने शिकारी देवी के लिए पर्यटकों और श्रद्धालुओं की आवाजाही पर रोक लगा दी है। चौहारघाटी की धमच्याड़, लटराणा सहित ऊंची चोटियों ने भी बर्फ की चादर ओढ़ ली है। प्रशासन ने सैलानियों को बर्फबारी वाले क्षेत्रों में जाने पर रोक लगा दी है। बर्फबारी से निचले इलाकों में तेज हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई है। वीरवार सुबह जिलेभर में बारिश हुई जिससे अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन

...
बर्फबारी से बागवान खुश, किसान परेशान
सीजन से पहले हुई बर्फबारी सेब बागवानों के लिए राहत की बात है। किसानों के लिए बर्फबारी और बारिश निराशा लेकर आई है। ऊपरी क्षेत्रों में आजकल मटर का सीजन यौवन पर है। एकदम से बारिश और बर्फबारी मटर उत्पादकों के लिए चिंता बन गई है। अर्ली बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। किसानों हेम सिंह, लीला प्रकाश, जीत कुमार, प्रेम सिंह, महेंद्र कुमार, देश राज, नेत्र सिंह, हुकम ठाकुर और मोहर सिंह ने बताया कि सेब पौधों के लिए बारिश बर्फबारी वरदान हुई है, लेकिन नकदी फसलों के लिए नुकसान देने वाली है। एसडीएम थुनाग सुरेंद्र मोहन ने बर्फबारी होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिकारी देवी सड़क अवरुद्ध हो गई है और पर्यटकों श्रद्धालुओं के जाने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
मैदानी इलाकों में किसानों के लिए वरदान बारिश
मैदानी इलाकों के किसान-बागवान बारिश को फसलों के लिए वरदान मान रहे हैं। मैैदानी गर्म इलाकों में किसान अपनी मक्की, धान की फसल को इकट्ठा कर चुके हैं। अगली फसल बिजाई के लिए बारिश का इंतजार कर रहे थे।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed