फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Snow Leopard team became the winner in cricket

Mandi News: क्रिकेट में स्नो लैपर्ड टीम बनी विजेता

Mon, 30 Mar 2026 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Snow Leopard team became the winner in cricket
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डैहर (मंडी)। सुंदरनगर उपमंडल के जडोल स्पोटर्स क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को समापन हो गया। समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में अधिवक्ता जितेंद्र शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने युवाओं और स्पोर्ट्स क्लब की सराहना करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया। साथ ही युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते हुए इस सफल आयोजन के लिए क्लब की पूरी टीम की प्रशंसा की।

12 ओवर के फाइनल में जोधा इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 71 रन बनाए। स्नो लैपर्ड टीम ने 72 रन बना कर जीत दर्ज कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 11,000 रुपये की नकद राशि और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता जोधा एकादश टीम को 6,100 रुपये और स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज का खिताब सर्वाधिक विकट लेने तथा बल्लेबाजी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मनीष सैनी को दिया गया। मनीष सैनी को 1,000 रुपये की राशि पुरस्कार के रूप में दी गई। क्लब के प्रधान रवि ठाकुर ने टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर बताया कि युवा वर्ग को नशे का त्यागकर विशेष रूप से खेलकूद से जोड़ने की दृष्टि से यह आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed