Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Snow fell in Shikari Devi, temperature dropped

Mandi News: शिकारी देवी में गिरे फाहे, लुढ़का तापमान

Sun, 05 Oct 2025 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Snow fell in Shikari Devi, temperature dropped
थुनाग (मंडी)। मानसून की विदाई के करीब दो सप्ताह बाद मौसम ने अचानक करवट बदली है। रविवार सुबह सात बजे से शुरू हुई बारिश के बीच शिकारी देवी की चोटियों पर बर्फ के फाहे गिरे। इससे तापमान में भारी गिरावट आ गई। शनिवार को जंजैहली में जहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था वहीं रविवार को लुढ़क कर 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। ठंड ने आपदा से जूझ रहे सराज क्षेत्र की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन

जंजैहली, छतरी, बगस्याड़ और बागाचनोगी जैसे क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था अभी तक पूरी तरह बहाल नहीं हुई है। चैल-जंजैहली मुख्य सड़क पर थुनाग तक बड़े वाहन पहुंच रहे हैं। जंजैहली, छतरी, शंकरदेहरा, चिऊणी और बागाचनोगी में छोटे वाहन भी मुश्किल से चल पा रहे हैं। तापमान गिरने से सड़कों, डंगों और पुलों के निर्माण जैसे जरूरी कार्य मार्च-अप्रैल तक टल सकते हैं। सड़कों की बदहाली का सबसे ज्यादा असर ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर पड़ रहा है। मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा और दुग्ध उत्पादक अपने उत्पाद मिल्क प्लांट तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं।
विज्ञापन


...
पशुपालकों के लिए चारे का संकट
समय से पहले आई सर्दी ने पशुपालकों के लिए चारे का संकट पैदा कर दिया है। आपदा के कारण खेत और घासनियां भूस्खलन में बह गई हैं और बागाचनोगी, जैंशला, बैयोड़, कुलथनी जैसे क्षेत्रों में घासनियों तक पहुंचने के रास्ते भी नष्ट हो चुके हैं। खबलेच निवासी हिम्मत राम ने बताया कि लोग सर्दियों के लिए घास सुखाकर जमा करते थे, लेकिन बारिश और ठंड ने यह काम मुश्किल कर दिया है। इस बदले मौसम ने सराज की चुनौतियों को और जटिल बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्हघाटी समेत सरकाघाट और अन्य क्षेत्रों में रविवार सुबह सात बजे अचानक अंधेरा हो गया। जिले के मैदानी क्षेत्रों में 10 बजे तक बारिश का दौर जारी रहा। मैदानी क्षेत्रों में गेहूं की फसल की बिजाई की तैयारी कर रहे किसानों ने राहत की सांस ली है।
....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed