फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   snake bite, two student died

सर्पदंश से छात्र और छात्रा की मौत

Wed, 24 Aug 2016 07:12 PM IST
मंडी
मंडी Updated Wed, 24 Aug 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
snake bite, two student died
सांप - फोटो : अमर उजाला

सरकाघाट/टिहरा (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट और धर्मपुर में सर्पदंश से स्कूली छात्रा और छात्र की मौत हो गई है। बरसात के मौसम में सर्पदंश की बढ़ रही घटनाओं से लोग दहशत में हैं। जानकारी के मुताबिक सरकाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत नबाही में आठवीं कक्षा की छात्रा को सांप ने डस लिया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान रंजना देवी (13) पुत्री अमर सिंह गांव जनीहन ग्राम पंचायत गैहरा के रूप में हुई है। वह नबाही स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा थी और नबाही में अपने मामा के पास रहती थी। बीती रात को जब बालिका अपने मामा के घर पर सो रही थी तो उसे सांप ने डस लिया।

विज्ञापन


सुबह चार बजे उसकी तबीयत खराब हो गई और उल्टियां होने लगीं। ऐसी स्थिति में परिजनों ने उसे निजी वाहन के माध्यम से सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उपतहसील भद्रवाड़ के नायब तहसीलदार नथू राम ने प्रभावित परिवार को प्रशासन की तरफ से 10 हजार की फौरी राहत दे दी है। वहीं, डीएसपी सरकाघाट मदन धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है और मामले की छानबीन की जा रही है। बता दें कि एक दिन पहले टिहरा में भी एक बालक को सांप ने अपना शिकार बनाया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन


अगले ही दिन इस प्रकार की घटना से इलाका वासियों में भय का माहौल है।
उधर, धर्मपुर उपमंडल के गरौडू गद्दीधार पंचायत के रोपड़ी बगफाल गांव में नौवीं कक्षा के छात्र निखिल की सांप के डसने से मौत हो गई। नाबालिग की मौत से गांव में मातम छा गया। रोपड़ी बगफाल निवासी भीम सिंह का बेटा निखिल पिछली रात अपने कमरे में सो रखा था। रात को कमरे में घुसे सांप ने निखिल को डस दिया। पता लगने पर सुबह तीन बजे निखिल को उपचार के लिए टौणी देवी अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मृत निखिल अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। नायब तहसीलदार टिहरा प्रवीण कुमार ने मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed