फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   snack catch allive

मुलसू गांव में जिंदा पकड़ा आठ फुट लंबा सांप

Sat, 13 Aug 2016 07:41 PM IST
मंडी
मंडी Updated Sat, 13 Aug 2016 07:41 PM IST
विज्ञापन
snack catch allive
ग्राम पंचायत गवाली के मुलसू गांव में आर्मी जवान बृजमोहन ने पकड़ा सांप। - फोटो : अमर उजाला

पधर (मंडी)। गवाली पंचायत के मुलसू गांव में शनिवार को उमेध सिंह पुत्र तवारसू राम के घर में लगभग आठ फीट से भी ज्यादा लंबा सांप निकल आया। जिससे घर में अफरा तफरी का माहौल हो गया। परिवार वालों ने घर में सांप निकलने की सूचना ग्रामीणों को दी।

विज्ञापन


इस दौरान दर्जनों ग्रामीण इकट्ठा हो गए। उमेध सिंह के बेटे सूर्य ने इसकी सूचना आर्मी से छुट्टी पर घर आए कमांडो बृजमोहन को दी। बृजमोहन बिना समय गंवाए मुलसू गांव पहुंच गए। उस वक्त तक सांप घर में बेड बाक्स के नीचे ही बैठा हुआ था। बृजमोहन ने सांप को जिंदा पकड़ लिया। बृजमोहन गांव में भी स्नेक मास्टर के नाम से मशहूर हो गए। बृजमोहन ने बाद में सांप को वन परिक्षेत्र कार्यालय उरला में लाकर विभाग के सुपुर्द किया। वन विभाग ने बाद में कोटरोपी जंगल में उसे सुरक्षित छोड़ दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने बृजमोहन की खासी प्रशंसा की है। वन विभाग के उपराजिक जगदीश चंद ने कहा कि सांप को कोटरोपी के पास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed