फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Smart meter shocks drug seller in Chail Chowk, billed Rs 92,746

Mandi News: स्मार्ट मीटर का झटका, चैलचौक में दवा विक्रेता को आया 92,746 रुपये का बिल

Fri, 06 Mar 2026 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Smart meter shocks drug seller in Chail Chowk, billed Rs 92,746
पहला ही बिल देख उड़े होश, व्यापारियों में चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल प्रदेश में स्मार्ट मीटरों को लेकर पहले से ही विरोध के स्वर उठ रहे हैं। वहीं उपमंडल गोहर के चैलचौक क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां स्मार्ट मीटर लगने के बाद एक दवा विक्रेता को 92,746 रुपये का बिजली बिल थमा दिया गया, जिसे देख दुकानदार के होश उड़ गए।
चैलचौक स्थित करन मेडिकल स्टोर के संचालक सुनील कुमार पुत्र दलीप चंद निवासी गांव सटखन डाकघर चैलचौक पिछले कई वर्षों से मेडिकल स्टोर चला रहे हैं। सुनील कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने से पहले उनकी दुकान का मासिक बिजली बिल करीब 400 रुपये के आसपास ही आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर स्थापित होने के बाद पहला ही बिल 92,746 रुपये का आ गया।
विज्ञापन


रात के समय उनके मोबाइल पर बिजली बिल का टेक्स्ट मैसेज आया और अगली सुबह गूगल पे पर भी बिल का नोटिफिकेशन दिखाई दिया। जब उन्होंने बिल की राशि देखी तो उन्हें गहरा सदमा लगा। सुनील कुमार का कहना है कि उनकी दुकान में न तो भारी मशीनरी लगी है और न ही बिजली की खपत असामान्य है। ऐसे में इतना अधिक बिल आना पूरी तरह समझ से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद चैलचौक क्षेत्र के अन्य व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि यदि इस तरह के बिल आने लगे तो छोटे दुकानदारों के लिए कारोबार चलाना मुश्किल हो जाएगा। पीड़ित दुकानदार ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड से मांग की है कि बिल की तत्काल जांच की जाए, मीटर रीडिंग की दोबारा पुष्टि हो और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर उन्हें राहत दी जाए।

उधर, इस बारे में बिजली बोर्ड गोहर सब डिवीजन के सहायक अभियंता हरीश शर्मा ने कहा कि उपभोक्ता का मीटर बदलने पर उसमें पुराने मीटर की रीडिंग जंप हो गई। इसके चलते अचानक से अधिक यूनिट दिखाई देने लगी, जिसके आधार पर बिल जारी हुआ है। तकनीकी खराबी के चलते यह हुआ है। बोर्ड ने अब उपभोक्ता को सही बिल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed