फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Slow pace of construction, lot of 'disasters' on Attari-Leh NH

Mandi News: निर्माण की धीमी रफ्तार, अटारी-लेह एनएच पर लगी ‘आफतों’ की भरमार

Sun, 30 Jun 2024 05:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 30 Jun 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Slow pace of construction, lot of 'disasters' on Attari-Leh NH
निर्माणाधीन अटारी-लेह एनएच पर किनारे लगा मलबे का ढेर। -संवाद
टिहरा (मंडी)। निर्माणाधीन अटारी-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग कार्य पूरा न होने से एक बार फिर बरसात में लोगों के लिए परेशानी का सबब बनने के लिए तैयार है। बीते वर्ष भी निर्माणाधीन एनएच पर भयानक आपदा देखने को मिली थी। इसके बावजूद निर्माण कंपनी ने सबक नहीं लिया। निर्माण कार्य की गति को लेकर सरकार और प्रशासन का रवैया भी नकारात्मक होने से लोगों को इस बार भी आफतों से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के संजीव कुमार, प्रवीण कुमार, इंद्र बंधु, चोलथरा पंचायत के प्रधान मेहर सिंह, उप प्रधान विजय बन्याल, राकेश बन्याल, कमलेश कुमार, संदीप कुमार, मीना कुमारी, कौशल्या, शीला देवी, मीरा और सरिता सहित अन्यों ने बताया कि निर्माण कार्य कछुआ चाल से चल रहा है। हालात यह है कि कई बस्तियों के पास सड़क के लिए जमीन काटने के बाद अभी भी सुरक्षा दीवारों के कार्य अधूरा पड़े हैं। कई जगह कटान का ही काम चल रहा है। जगह-जगह मलबे के ढेर लगे हैं, जोकि बरसात में कहर बरपा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाल ही में मंगलवार रात को भी चोलथरा के पास बाईपास का काम करते एक टिपर और जेसीबी मशीन मलबे के नीचे दब गए। गनीमत यह रही कि इस घटना में चालक सुरक्षित बच गए। पिछले साल भी बरसात में लोगों को परेशान होना पड़ा था। अभी भी कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। इससे इस बार भी बरसात में लोगों के लिए आफत खड़ी होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कंपनी प्रबंधन को जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए जाएं, ताकि लोगों को परेशान न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम सरकाघाट स्वाति डोगरा ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं, धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने बताया कि कंपनी को कई बार आगाह किया जा चुका है। निर्माण कंपनी अगर सही तरीके से काम नहीं करती है तो कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed